क्रिकेट

IPL 2024: प्लेऑफ से पहले KKR के लिए अच्छी खबर, टीम से जल्द जुड़ेगा ये धाकड़ खिलाड़ी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 7, 2024, 07:21 PM IST

IPL 2024, KKR Good News, Rahmanullah Gurbaz Comeback: आईपीएल के 17वें सीजन के प्लेऑफ मुकाबले से पहले केकेआर टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम का धाकड़ खिलाड़ी प्लेऑफ मुकाबले से पहले टीम से जुड़ जाएगा। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 16 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

Image

केकेआर टीम के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए अच्छी खबर।
  • रहमानुल्लाह गुरबाज जल्द ही केकेआर टीम से जुडेंगे।
  • गुरबाज आईपीएल के मौजूदा सीजन में एक भी मैच नहीं खेले हैं।

IPL 2024, KKR Good News, Rahmanullah Gurbaz Comeback: गौतम गंभीर की मेंटोरशिप में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम का लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में केकेआर की टीम अपने पहले मैच से शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम को 11 मैचों में से 8 मैचों में जीत मिली है, जबकि 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 16 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है। इसके साथ ही केकेआर की टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन के प्लेऑफ में लगभग जगह बना ली है। इस बीच, टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। टीम का धाकड़ खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज टीम से जुड़ेंगे। वे पारिवारिक कारणों से आईपीएल से हट गए थे। लेकिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर टीम से जुड़ने का ऐलान किया है। हालांकि, वे कब जुड़ेंगे। इसकी घोषणा नहीं हुई है।

मां की तबियत के कारण मैच से हटे थे गुरबाज

मां की तबियत के कारण आईपीएल से हटने वाले अफगानि खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज जल्द ही केकेआर टीम से जुडेंगे। उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर के दी। उन्होंने लिखा कि अपनी मां की तबियत के कारण आईपीएल से थोड़े समय के ब्रेक के बाद मैं जल्द ही केकेआर परिवार में शामिल हो जाऊंगा। सभी संदेशों और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। गुरबाज इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। कथित तौर पर अफगानिस्तान के विकेटकीपर इस महीने की शुरुआत में अपनी बीमार मां के पास रहने के लिए वापस अफगानिस्तान चले गए थे। लेकिन उन्होंने अब पुष्टि की है कि वह बहुत जल्द केकेआर टीम में शामिल होने के लिए लौटेंगे।

फिल साल्ट वापस लौट सकते हैं इंग्लैंड

जेसन रॉय के आईपीएल 2024 से हटने के बाद फिल साल्ट ने उनकी जगह ली थी। वे टीम के लिए एक सफल बल्लेबाज साबित हुए। हालांकि, इस महीने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए फिल साल्ट इंग्लैंड के लिए रवाना हो सकते हैं। इससे केकेआर की आईपीएल प्लेऑफ में संभावनाएं और खतरे में पड़ सकती है। बीसीसीआई कथित तौर पर ईसीबी के साथ एक समझौते पर बातचीत कर रहा है, जो इंग्लैंड के खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज को छोड़ने की अनुमति देगा, लेकिन अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article