IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल मार्श की जगह अफगानी ऑलराउंडर को किया टीम में शामिल

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गुलबदीन नायब को दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल मिचेल मार्श की जगह आईपीएल 2024 के बाकी बचे सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान का मिला दिल्ली कैपिटल्स को साथ
  • गुलबदीन नायब हुए मिचेल मार्श की जगह टीम में शामिल
  • 65 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच का है नायब के पास अनुभव

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के बचे हुए मैच के लिए मिचेल मार्श के स्थान पर अफगानिस्तान के हरफनमौला गुलबदीन नायब को शामिल किया। दिल्ली कैपिटल्स ने नायब को उनके आधार मूल्य 50 लाख रुपये में टीम में शामिल किया। मार्श हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गये थे। वह मेडिकल चेकअप के लिए 12 अप्रैल को पर्थ रवाना हो गये थे। नायब ने अफगानिस्तान के लिए 82 वनडे और 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

Mitchell Marsh

मिचेल मार्श(साभार IPL/BCCI)

केकेआर के खिलाफ घायल हुए थे मार्श

मार्श ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए चार मैच खेले और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान घायल हो गए। मार्श की चोट ऑस्ट्रेलिया के लिए भी एक बड़ी चिंता का विषय है क्योंकि वह आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम के अहम सदस्य हैं। उनके पूरी तरह फिट नहीं होने की स्थिति में ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप अभियान पर बड़ा असर पड़ेगा।

End of Feed