क्रिकेट

Gujarat Titans All Rounders: इन ऑलराउंडर पर हार्दिक की कमी को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची

Gujarat Titans All Rounders: गुजरात टाइटंस की टीम इस बार नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में उतरेगी। हार्दिक पांड्या के छोड़ने के बाद फैंस की इस टीम पर काफी नजर है। उनके जाने से टीम का मीडिल ऑर्डर कमजोर हुआ है।

Image

गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर्स (साभार-TNN)

Gujarat Titans All Rounders: आईपीएल 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। पहले 21 मैच का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। गुजरात टाइटंस की टीम इस बार नए और युवा कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में उतरेगी। गिल के लिए यह सीजन काफी अहम रहने वाला है क्योंकि वह पहली बार इस नई भूमिका में नजर आएंगे। गिल की खुशनसीबी यह है कि उनके पास आशीष नेहरा जैसा मेंटॉर है।

यह इस टीम का तीसरा सीजन होगा और केवल 2 ही सीजन में इसने अपनी परफॉर्मेंस से सबको चौंकाया है। पहले सीजन में टीम हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में आईपीएल चैंपियन बनी तो दूसरे सीजन में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि, हार्दिक पांड्या के जाने से इस टीम का संतुलन थोड़ा तो बिगड़ा है। पांड्या गेंदबाजी के साथ-साथ किसी भी पोजिशन पर बल्लेबाजी भी कर सकते थे। ऐसे में इस बार टीम के ऑलराउंडर की भूमिका बढ़ जाएगी। इस बार गुजरात की टीम में 6 ऑलराउंडर हैं जिसमें से अजमतुल्लाह ओमरजई और शाहरुख खान को पहली बार शामिल किया है। इससे पहले बी साईसुदर्शन, विजय शंकर और अभिनव मनोहर ने अपने प्रदर्शन से इस टीम के लिए अच्छा योगदान दिया है।

गुजरात टाइटंस ऑलराउंडर्स (Gujrat Titans All Rounders Player List)
खिलाड़ीदेशरोल
अभिनव मनोहरभारतऑलराउंडर
बी साई सुदर्शनभारतऑलराउंडर
दर्शन नलकंडेभारतऑलराउंडर
विजय शंकरभारतऑलराउंडर
अजमतुल्लाह ओमरजईअफगानिस्तानऑलराउंडर
शाहरुख खान भारतऑलराउंडर
IPL 2024, गुजरात टाइटंस स्क्वॉड (Gujarat Titans Full Squad IPL 2024)

शुभमन गिल (कप्तान), केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नलकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह ओमरजई, उमेश यादव, मानव सुथार, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज।

End of Article