IPL 2024 Final, SRH vs KKR Players Battle: हैदराबाद और कोलकाता के बीच खिताबी मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच होगी वर्चस्व की जंग

IPL 2024 Final, SRH vs KKR Players Battle: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का आमना सामना होने जा रहा है। जानिए किन खिलाड़ियों के बीच होगी खिताबी जंग के दौरान भिड़ंत?

SRH vs KKR Players Battle in IPL 2024 Final Watch Out Here: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का खिताबी मुकाबला रविवार 26 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ राउंड में ये दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। इससे पहले दोनों की भिड़ंत 22 मई को अहमदाबाद में खेले गए पहले क्वालीफायर मुकाबले में हई थी। उस मैच में जीत के बाद केकेआर की टीम सीधे फाइनल में पहुंची थी वहीं हैदराबाद को दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत बाद एंट्री मिली है।

Shreyas Iyer And Pat Cummins

श्रेयस अय्यर और पैट कमिंस(साभार IPL/BCCI)

ऐसे में हैदराबाद की टीम पहले क्वालीफायर में मिली हार का बदला लेने और दूसरी बार खिताबी जीत हासिल करने के इरादे से रविवार को मैदान में उतरेगी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की नजर 10 साल से चल रहे खिताबी सूखे को खत्म करने की तीसरी बार चैंपियन बनने पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं फाइनल मुकाबले में खिताबी जीत की जद्दोजहत के बीच दोनों टीमों के किन खिलाड़ियों के बीच होगी कांटे की टक्कर?

End of Feed