LIVE

IPL 2024 Eliminator, RR vs RCB Highlights: फिर टूटा आरसीबी का खिताबी जीत का सपना, राजस्थान ने कटाया क्वालीफायर-2 का टिकट

शेखर झाUpdated May 22, 2024, 23:45 IST
Follow on Google News
IPL 2024 Eliminator, RR vs RCB Highlights: फिर टूटा आरसीबी का खिताबी जीत का सपना, राजस्थान ने कटाया क्वालीफायर-2 का टिकट

IPL 2024 Eliminator, RR vs RCB Highlights: फिर टूटा आरसीबी का खिताबी जीत का सपना, राजस्थान ने कटाया क्वालीफायर-2 का टिकट

IPL 2024 Eliminator, RR vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 4 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ राजस्थान की टीम दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में जगह बना ली है। अब 24 मई को चेन्नई में होने वाले मुकाबे में राजस्थान का सामना सनराइर्स हैदराबाद से होगा। वहीं, इसी हार के साथ एक बार फिर आरसीबी का खिताब जीतने का सपना भी टूट गया।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए और राजस्थान को 173 रन का लक्ष्य दिया। रजत पाटीदार ने एक बार फिर टीम के लिए बड़ी पारी खेली। टीम ने 24 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। इसी तरज रजत पाटीदार ने भी 22 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन बनाए। महिपाल लोमरोर ने भी 17 गेंदों पर 2 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। फाफ डु प्लेसिस एक बार फिर कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। वे 17 रन बनाकर आउट हो गए। डीके भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 11 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल गोल्डन डक हो गए। राजस्थान के आवेश खान ने 3 और रवि अश्विन दो विकेट चटकाए।

जवाब में खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल अर्धशतक से चूक गए। वे 30 गेंदों पर 8 चौके की मदद से 45 रन बनाए। संजू सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 14 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए। ध्रुव जुरेल भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 8 गेंदों पर एक चौके की मदद से 8 रन बनाए और रन आउट हो गए। रियान पराग और शिमरोन हेटमायर ने शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाए। रियान ने 26 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। वहीं, हेटमायर ने 14 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। वहीं, रोवमन पॉवेल ने 8 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। आरसीबी के मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।

Narendra Modi Stadium Records

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, यश दयाल, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्क्वॉड (Royal Challengers Bengaluru Squads)

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड (Rajasthan Royals Squads)

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर।

MAY 22, 2024 23:43 IST

आरसीबी बनाम आरआर लाइव स्कोर:

इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 4 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ राजस्थान की टीम दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में जगह बना ली है। अब 24 मई को चेन्नई में होने वाले मुकाबे में राजस्थान का सामना सनराइर्स हैदराबाद से होगा। वहीं, इसी हार के साथ एक बार फिर आरसीबी का खिताब जीत जीतने का सपना भी टूट गया।
MAY 22, 2024 22:46 IST

आरसीबी बनाम आरआर लाइव स्कोर: जुरेल हुए रन आउट

आरसीबी के खिलाफ ध्रुव जुरेल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 8 गेंदों पर एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर रन आउट हो गए।
MAY 22, 2024 22:39 IST

आरसीबी बनाम आरआर लाइव स्कोर: राजस्थान का स्कोर 100 के पार

आरसीबी के खिलाफ राजस्थान का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 12.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। रियान पराग और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।
MAY 22, 2024 22:26 IST

आरसीबी बनाम आरआर लाइव स्कोर: सैमसन नहीं खेल पाए बड़ी पारी

आरसीबी के खिलाफ राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 14 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए।
MAY 22, 2024 22:23 IST

आरसीबी बनाम आरआर लाइव स्कोर: अर्धशतक से चूके जायसवाल

आरसीबी के खिलाफ यशस्वी जायसवाल अर्धशतक से चूक गए। वे 30 गेंदों पर 8 चौके की मदद से 45 रन बनाए।
MAY 22, 2024 22:02 IST

आरसीबी बनाम आरआर लाइव स्कोर: राजस्थान का पावरप्ले खत्म

आरसीबी के खिलाफ राजस्थान का पावरप्ले खत्म हो गया। टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं।
MAY 22, 2024 22:00 IST

आरसीबी बनाम आरआर लाइव स्कोर: आरआर को लगा पहला झटका

आरसीबी के खिलाफ राजस्थान को पहला झटका लगा। टॉम कोहलर-कैडमोर बड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 20 रन पर आउट हो गए। उनको लॉकी फर्ग्यूसन ने बोल्ड किया।
MAY 22, 2024 21:46 IST

आरसीबी बनाम आरआर लाइव स्कोर: राजस्थान की अच्छी शुरुआत

जवाब में खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। जायसवाल और कैडमोर क्रीज पर हैं।
MAY 22, 2024 21:20 IST

आरसीबी बनाम आरआर लाइव स्कोर: आरसीबी ने दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए और राजस्थान को 173 रन का लक्ष्य दिया।
MAY 22, 2024 21:13 IST

आरसीबी बनाम आरआर लाइव स्कोर: लोमरोर भी वापस लौटे

महिपाल लोमरोर भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 17 गेंदों पर 2 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 32 रन बनाए।
MAY 22, 2024 21:19 IST

RR बनाम RCB: आरसीबी का स्कोर 1़50 के पार

RR बनाम RCB: राजस्थान के खिलाफ आरसीबी ने 150 का स्कोर पार कर लिया है। टीम ने 17.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए।
MAY 22, 2024 21:03 IST

आरसीबी बनाम आरआर लाइव स्कोर: कोहली नहीं खेल पाए बड़ी पारी

विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 24 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर आउट हो गए।
MAY 22, 2024 21:03 IST

आरसीबी बनाम आरआर लाइव स्कोर: कोहली ने रचा इतिहास

विराट कोहली ने अहमदाबाद में इतिहास रच दिया है। वे आईपीएल में 8000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
MAY 22, 2024 21:03 IST

आरसीबी बनाम आरआर लाइव स्कोर: बड़ी पारी नहीं खेल पाए प्लेसिस

आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। राजस्थान के खिलाफ प्लेसिस 14 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए।
MAY 22, 2024 21:19 IST

RR vs RCB Eliminator LIVE Score: आरसीबी की अच्छी शुरुआत

RR बनाम RCB: राजस्थान के खिलाफ आरसीबी ने अच्छी शुरुआत की। विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी इस पारी के बदौलत टीम ने 3 ओवर में 17 रन बना लिए हैं।
MAY 22, 2024 19:34 IST

RR vs RCB Eliminator LIVE Score: रोमांचक मुकाबला शुरू

अहमदाबाद में राजस्थान और बेंगलोर के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली क्रीज पर आ चुके हैं।
MAY 22, 2024 19:08 IST

RR vs RCB Eliminator LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, यश दयाल, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन।
MAY 22, 2024 21:19 IST

RR vs RCB Eliminator LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

RR बनाम RCB: यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
MAY 22, 2024 19:04 IST

RR vs RCB Eliminator LIVE Score: राजस्थान ने जीता टॉस

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
MAY 22, 2024 18:40 IST

RR vs RCB Eliminator LIVE Score: कोहली पर रहेगी नजर

राजस्थान के खिलाफ विराट कोहली की तूफानी पारी पर सबकी नजर रहेगी। कोहली मौजूदा सीजन में 14 मैचों में 155.60 की स्ट्राइक रेट से 708 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं।