IPL 2024, RCB vs RR Pitch Report, Weather: बैंगलोर-राजस्थान एलिमिनेटर मुकाबले की ताजा पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

IPL 2024 Eliminator Match, RCB vs RR Pitch Report And Narendra Modi Stadium Ahmedabad Weather Forecast Today Match In Hindi: टी20 क्रिकेट की सबसे धमाकेदार लीग आईपीएल के मौजूदा सीजन में आज करो या मरो का मुकाबला खेला जाएगा। ये प्लेऑफ का एलिमिनेटर मैच है जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रही है। कुछ ही देर में शुरू होने वाले इस मुकाबले की पिच रिपोर्ट कैसी है और कैसा है इस समय अहमदाबाद का मौसम, यहां जानिए सारी डीटेल्स।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज होगा एलिमिनेटर मैच
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम राजस्थान रॉयल्स को देगी चुनौती
  • मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा

IPL 2024 Eliminator, RCB (Royal Challengers Bangalore) vs RR (Rajasthan Royals) Pitch Report And Ahmedabad Weather Forecast Today: आईपीएल 2024 में आज फैंस बड़े मुकाबले के लिए तैयार हैं, ये एक नॉकआउट मुकाबला है।प्लेऑफ के इस एलिमिनेटर मैच में लगातार 6 जीत दर्ज करके आ रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स टीम से कुछ ही देर में होने वाली है। एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम को दूसरे क्वालीफायर में जाकर पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम से एक बार फिर खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन जो टीम आज हारी उसका टूर्नामेंट से पैकअप हो जाएगा। इस नॉकआउट मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis) और राजस्थान रॉयल्स की कमान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) के हाथों में होगी। मुकाबला कुछ ही देर बाद 7.30 बजे शुरू होगा।

RCB vs RR Pitch Report And Weather, IPL 2024 Today Match

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ में आज होने वाले बैंगलोर-राजस्थान एलिमिनेटर मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों का टूर्नामेंट में अब तक का सफर कैसा रहा है। ये दोनों टीमें अंक तालिका (IPL 2024 Points Table) में तीसरे और चौथे नंबर पर रही थीं। राजस्थान रॉयल्स ने ग्रुप स्टेज में 14 मैच खेले जिसमें 8 मैचों में उन्हें जीत मिली जबकि 5 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनके 17 अंक रहे। वहीं वो लगातार चार मैच हारने और फिर एक मैच बारिश से रद्द होने के बाद आज मैदान पर उतरने जा रहे हैं। दूसरी तरफ है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम जिसने एक महीने तक कोई भी मुकाबला नहीं जीत पाने के बाद लगातार छह मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाकर कमाल कर दिया। उन्होंने सीजन के अपने 14 मैचों में 7 मुकाबले जीते और उतने ही मैच हारे भी। उनके 14 अंक रहे। अब जानते हैं कुछ ही देर में होने वाले एलिमिनेटर मैच की पिच रिपोर्ट और कैसी रहने वाली है अहमदाबाद के मौसम की स्थिति। कुछ दिन पहले यहां बारिश की वजह से एक मैच पूरी तरह धुल चुका है।

End of Feed