क्रिकेट

IPL 2024, DC vs RR: राजस्थान के खिलाफ डेब्यू करने वाले कौन है 33 साल बल्लेबाज, जान लें रिकॉर्ड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 7, 2024, 09:11 PM IST

IPL 2024, DC vs RR, Who is Gulbadin Naib: नई दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज ने राजस्थान के खिलाफ डेब्यू किया। आइए जानते हैं कि इस खिलाड़ी का कैसा है प्रदर्शन।

Image

गुलबदीन नैब। (फोटो- Delhi Capitals Twitter)

Photo : Twitter

IPL 2024, DC vs RR, Who is Gulbadin Naib: आईपीएल के 17वें सीजन का लीग मुकाबला अब अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के 56वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में एक और अफगानिस्तान खिलाड़ी गुलबदीन नैब ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू किया। रिषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम को आईपीएल के मौजूदा सीजन में 11 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत मिली है और 6 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में छठवे नंबर पर हैं।

इस खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल हुए गुलबदीन

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी मिशेल मार्श की जगह गुलबदीन नैब की टीम में एंट्री हुई थी। मिशेल मार्श चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मिशेल मार्श इस सीजन में सिर्फ 4 मैच खेल पाए थे। इस दौरान उन्होंने 160.53 की स्ट्राइक रेट से 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 61 रन बनाए थे। इसके अनावा उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ एक विकेट चटकाए थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा है प्रदर्शन

मिशेल मार्श की जगह टीम में शामिल होने वाले गुलबदीन नैब का इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है। 2011 में अफगानिस्तान टीम के लिए डेब्यू करने वाले गुलबदीन ने 82 वनडे में 1231 रन और 73 विकेट चटकाए हैं। इसी तरह 65 टी20 मुकाबले में 807 रन और 26 विकेट झटक हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article