क्रिकेट

IPL 2024, DC vs RR: दिल्ली के इस खिलाड़ी का फिर चला बल्ला, 19 गेंदों पर जड़ दिया अर्धशतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 7, 2024, 08:58 PM IST

IPL 2024, DC vs RR, Jake Fraser McGurk Fifty: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज का बल्ला जमकर गरजा। जेक फ्रेजर मैकगर्क ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 गेंदों पर शानदार प्रदर्शन कर अर्धशतक पूरा किया।

Image

जेक फ्रेजर मैकगर्क। (फोटो- IPL/BCCI)

IPL 2024, DC vs RR, Jake Fraser McGurk Fifty: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क का बल्ला घर में जमकर चला। जेक फ्रेजर मैकगर्क ने राजस्थान के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलकर अर्धशतक पूरा किया। मैकगर्क ने 19 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मद से अर्धशतक पूरा किया। यह उनका मौजूदा आईपीएल का चौथा अर्धशतक है। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल के 17वें सीजन में 300 का स्कोर भी पूरा कर लिया है।

250 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

राजस्थान के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले मैकगर्क ने 250 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरे और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। मैकगर्क ने 20 गेंदों का सामना किया और 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। इसके बाद वे रवि अश्विन के शिकार हो गए।

300 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने मैकगर्क

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क आईपीएल के मौजूदा सीजन में 300 रन बनाने वाले 24वें खिलाड़ी बने गए हैं। उन्होंने मौजूदा आईपीएल में 7 मैचों में 235.87 की स्ट्राइक रेट और 44.14 की औसत से 309 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 चौके और 26 छक्के जड़े हैं।

राजस्थान के खिलाफ दिल्ली की प्लेइंग-11जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नैब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article