क्रिकेट

IPL 2024, DC vs RR: अभिषेक का घर में धमाकेदार प्रदर्शन जारी, 5 चौके और 3 छक्के की मदद से अर्धशतक किया पूरा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 7, 2024, 09:38 PM IST

IPL 2024, DC vs RR, Abishek Porel Fifty: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल का घर में बल्ला जमकर चला। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।

Image

अभिषेक पोरेल। (फोटो- IPL/BCCI)

IPL 2024, DC vs RR, Abishek Porel Fifty: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का घर में आज जमकर बल्ला चला। जेक फ्रेजर मैकगर्क के बाद अभिषेक पोरेल ने भी विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह उनका आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक है। इससे पहले उनका आईपीएल के मौजूदा सीजन में हाईएस्ट स्कोर 42 रन रहा था। उनकी पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 222 रन का विशाल लक्ष्य दिया।

अभिषेक ने बनाया आईपीएल का हाईएस्ट स्कोर

अभिषेक पोरेल ने राजस्थान के खिलाफ तूफानी पारी खेली। उन्होंने 180.55 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। यह उनका आईपीएल इतिहास का हाईएस्ट स्कोर भी है। इससे पहले अभिषेक ने मौजूसी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 42 रन और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 41 रन की पारी खेली थी।

158 की स्ट्राइक रेट से बना रहे रन

अभिषेक का आईपीएल के मौजूदा सीजन में बल्ला चल रहा है। उन्होंने 12 मैचों में 157.98 की स्ट्राइक रेट और 33.38 की औसत से रन बनाए। अभिषेक ने 12 मैचों में 267 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 31 चौके और 9 छक्के निकले हैं। वे मौजूदा आईपीएल के टॉप स्कोरर की लिस्ट में 28वें नंबर पर हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article