MI vs DC: तिलक की विस्फोटक पारी पर भारी पड़ी रसीख की गेंदबाजी, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दी मात

Delhi Capitals vs Mumbai Indians: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस से अपनी हार का बदला ले लिया है। उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित मैच में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम को 10 रनों से मात दे दी है।

Delhi Capitals vs Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को मात दे दी है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम केवल 247 रन ही बना पाई और 10 रनों से हार गई। ये दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2024 में 5वीं जीत है। टीम इसी के साथ प्वाइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर ये मुंबई इंडियंस की टीम की ये 6ठी हार है। इसके चलते वे अंक तालिका में 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

DC vs MI

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (फोटो- AP)

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने धमाकेदार शुरआत की। टीम ने पॉवरप्ले में ही 80 रन बना लिए। टीम की तरफ से जेक फ्रेजर ने 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा और अकेले ही मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को आड़े हाथ ले लिया। फेजर शतक के करीब ही थे कि पीयूष चावला ने उन्हें 84 रनों पर आउट कर दिया। इसके बाद शाई होप और पंत ने पारी को आगे बढ़ाया। अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदो पर ही 45 रन बनाए और टीम के स्कोर को 257 तक ले गए।

End of Feed