क्रिकेट

IPL 2024, CSK vs KKR: जीत की पटरी पर लौटने के बाद CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बताई रणनीति

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 8, 2024, 11:49 PM IST

IPL 2024, CSK vs KKR, Chennai Super kings vs kolkata knight Riders, Ruturaj Gaikwad Statement: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 7 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ रुतुरात की टीम एक बार फिर जीत की पटरी पर सवार हो गई। टीम की यह मौजूदा आईपीएल में 5 मैचों में 3 जीत है।

Image

रुतुराज गायकवाड़ और एमएस धोनी। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स।
  • सीएसके के कप्तान रुतुराज ने बड़ा अर्धशतक।
  • जीत के बाद क्या बोले कप्तान रुतुराज गायकवाड़।

IPL 2024, CSK vs KKR, Chennai Super kings vs kolkata knight Riders, Ruturaj Gaikwad Statement: जीत की पटरी पर सवार कोलकाता नाइटराइडर्स को चेन्नई में हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला जमकर चला। उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। रुतुराज ने 115.51 की स्ट्राइक रेट से 58 गेंदों पर 9 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। टीम को यह दो हार के बाद जीत मिली है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में चेन्नई ने सभी जीत अपने होम ग्राउंड पर हासिल की है। चेन्नई में खेले गए मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घर में कोलकाता नाइटराइडर्स को 7 विकेट से हराया। टीम की यह मौजूदा सीजन में तीसरी जीत है, जबकि कोलकाता नाइटराइजर्स की यह सीजन की पहली हार है।

जाडेजा ने की घातक गेंदबाजी

केकेआर के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर घातक गेंदबाजी करने वाले स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जाडेजा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने केकेबार के बल्लेबाजों को न केवल परेशान किया, बल्कि सबसे ज्यादा विकेट भी चटकाए। जाडेजा ने केकेआर के अंगकृष रघुवंशी, सुनील नरेन और वेंकटेश अय्यर को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा उन्होंने फिल सॉल्ट और कप्तान श्रेयस अय्यर का कैच भी लपका था।

जीत के बाद क्या बोले गायकवाड़?

केकेआर के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने टीम के सभी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि टीम में लोगों को कुछ भी बताने की जरूरत है। धोनी और फ्लेमिंग अभी भी निर्णय लेने के लिए मौजूद हैं। आगे उन्होंने कहा कि मेरी पहली आईपीएल फिफ्टी के दौरान भी माही मेरे साथ मैच समाप्त करने तक मौजूद थे। अजिंक्य रहाणे को लेकर उन्होंने कहा कि रहाणे के चोटिल होने के बाद जिम्मेदारी मेरे ऊपर थी। मैं युवाओं को कठिन परिस्थिति में नहीं डालना चाहता है। यह मेरी धीमी शुरुआत थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article