क्रिकेट

IPL 2023: कौन है विजय कुमार वैशाक? आरसीबी की जर्सी में छोड़ी केकेआर के खिलाफ छाप

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 26, 2023, 10:17 PM IST

Who is Vijaykumar Vyshak: जानिए कौन है आरसीबी की टीम में नेट बॉलर बनकर जुड़ने के बाद मुख्य दल में शामिल होने वाला खिलाड़ी? शानदार गेंजबाजी के दम पर आरसीबी की जर्सी में छोड़ रहा है छाप?

Image

विजयकुमार वैशाक( साभार IPL/BCCI)

Vijaykumar Vyshak: आईपीएल में हर साल कई नए खिलाड़ी आते हैं और गेम के दम पर नेम और फेम हासिल करते हैं। ऐसा ही आईपीएल के 16वें सीजन में भी हो रहा है। आईपीएल 2023 के आधे मैच खेले जा चुके हैं ऐसे में आरसीबी के लिए खेल रहे कर्नाटक के 26 साल के युवा तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक का नाम उभरकर सामने आया है। जिन्हें पहले आईपीएल नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला इसके आरसीबी के साथ नेट बॉलर के रूप में जुड़ना पड़ा। लेकिन उसके बाद जम मौका मिला तो उन्होंने उसे खाली नहीं जाने दिया।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया था शानदार डेब्यू

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धमाकेदार डेब्यू करने के बाद विजयकुमार लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्होंने शुरुआती दो विकेट चटकाकर आरसीबी की मैच में वापसी कराई। अपने डेब्यू मैच में वैशाक ने 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। इसके बाद चेन्नई के खिलाफ उनकी जमकर धुनाई हुई थी और उस मैच में उन्होंने 62 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था। इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में और राजस्थान के खिलाफ बेंगलुरू में वो महंगे साबित नहीं हुए लेकिन उनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी।

एक ओवर में किया दोनों ओपनर का किया शिकार

बुधवार को केकेआर के खिलाफ बेंगलुरू में पहले गेंदबाजी करते हुए आरसीबी की टीम 6 ओवर में 66 रन लुटा चुकी थी। उसकी झोली में कोई विकेट नहीं आया था। ऐसे में गेंदबाजी करने विजयकुमार वैशाक आए। उन्होंने गेंदबाजी पर आते ही रनों पर लगाम लगाई और केवल 7 रन दिए। लेकिन इसके बाद नौवें ओवर में वो दोबारा गेंदबाजी के लिए आए तो तीसरी ही गेंद पर एन जगदीसन को डेविड विली के हाथों लपकवाकर पवेलियन वापस भेज दिया और अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने लेग स्टंप की दिशा में फेकी शानदार गेंद पर आतिशी पचासा जड़ चुके जेसन रॉय को भी बोल्ड कर दिया। दोहरे झटकों के बाद केकेआर का स्कोर 10 ओवर में 88 रन पर 2 विकेट हो गया। इसके बाद बाकी के दो ओवर में उनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी और 4 ओवर में 41 रन पर 2 विकेट के साथ उन्होंने अपने स्पेल का अंत किया।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया था शानदार प्रदर्शन

वैशाक ने आईपीएल से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। 8 मैच में उन्होंने 12.20 के औसत से कुल 15 विकेट चटकाए थे। बावजूद इस प्रदर्शन के उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला उनकी टी20 करियर में शानदार इकोनॉमी को भी दरकिनार कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कई टीमों के ट्रायल में भी भाग लिया लेकिन आरसीबी ने उन्हें नेट गेंदबाज के रूप में अपने साथ जोड़ा। लेकिन धाकड़ बल्लेबाज रजत पाटीदार चोट की वजह से बाहर हो गए तो टीम मैनेजमेंट ने बड़ा जोखिम उठाते हुए बल्लेबाज की जगह गेंदबाज को अपने दल में शामिल किया और वो गेंदबाज विजयकुमार वैशाक थे। 20 लाख रुपये के बेस प्राइज पर वो लीग में आरसीबी के साथ जुड़े।

ऐसा है वैशाक का टी20 रिकॉर्ड

आईपीएल 2023 में अबतक खेले 5 मैच में वैशाक 29.33 के औसत और 10.35 की इकोनॉमी के साथ कुल 6 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। जिसमें 20 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। केकेआर के खिलाफ मुकाबले से पहले खेले 18 टी20 में वैशाक 18.76 के औसत और 7.62 की इकोनॉमी के साथ कुल 26 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। 5 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article