क्रिकेट

कौन हैं पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू करने वाले 22 वर्षीय गुरनूर बरार?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 28, 2023, 07:53 PM IST

जानिए कौन है पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू करने वाला 6 फुट 5 इंच लंबा गेंदबाज। कैसा रहा है इनका करियर?

Image

गुरनूर बरार (साभार IPL/BCCI)

Who is Gurnoor Brar: आईपीएल 2023 में शुक्रवार को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 22 वर्षीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को डेब्यू का मौका दिया है। गुरनूर को नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था लेकिन टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले राज अंगद बावा के चोटिल होने के बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

पंजाब की टीम में मिली है राज अंगद बावा की जगह

ऑलराउंडर के रूप में खेलने वाले राज अंगद बावा को पंजाब ने 2 करोड़ की मोटी कीमत पर अपनी टीम में जगह दी थी लेकिन उन्हें उनका सब्स्टीट्यूट महज 20 लाख रुपये की कीमत पर मिल गया। जो तेज रफ्तार गेंदबाजी के साथ-साथ बड़े शॉट्स खेलने की काबीलियत भी रखता है।

दिसंबर 2022 में किया था रणजी डेब्यू

6 फिट 5 इंच लंबे गुरनूर तेज गेंदबाजी करते हैं। पिछले रणजी सीजन में गुरनूर ने रेलवे के खिलाफ डेब्यू किया था। अपनी डेब्यू पारी में उन्होंने 12.3 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान उन्होंने 5 ओवर मेडन फेंके थे और रेलवे को 102 रन पर ढेर कर दिया था। उसके बाद सीजन में उन्होंने 5 मैच खेले लेकिन केवल 7 विकेट 45.57 के औसत और 3.80 की इकोनॉमी के साथ ले सके। इस दौरान बल्लेबाजी में भी उन्होंने अपने हाथ दिखाए और एक अर्धशतक सीजन में जड़ दिया। अबतक वो करियर में पांच प्रथम श्रेणी और एक लिस्ट ए मैच खेल सके हैं। पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने अपने टी20 करियर की शुरुआत की है।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article