TATA IPL 2023: सिर्फ तुम ही चमत्कार कर सकते हो... जीत के बाद श्रीनिवासन ने धोनी को लेकर ऐसा क्यों कहा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 30, 2023, 09:17 PM IST

TATA IPL 2023, CSK vs GT Final: आईपीएल के 16वें सीजन के खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने अंतिम गेंद पर गुजरात टाइटंस को हराकर रोमांचक जीत हासिल की। इस जीत के बाद सीएसके के मालिक एन. श्रीनिवासन ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया।

TATA IPL 2023, CSK vs GT Final: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और चेन्नई सुपरकिंग्स की मालिक इंडिया सीमेंट्स के उपाध्यक्ष एन. श्रीनिवासन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में अंतिम गेंद पर अपनी टीम की रोमांचक जीत को ‘चमत्कार’ करार दिया और कहा कि दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में ही ऐसा कुछ हो सकता है।

MS Dhoni, TATA IPL 2023 Final, CSK vs GT Final

एमएस धोनी अपने टीम के सदस्यों के साथ। (फोटो- IPL/BCCI)

श्रीनिवासन ने मंगलवार सुबह सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी से बात की और इस शानदार जीत के लिए उन्हें और उनकी टीम को बधाई दी। धोनी को श्रीनिवासन के संदेश को विशेष तौर पर पीटीआई के साथ साझा किया गया। श्रीनिवासन ने धोनी से कहा, ‘शानदार कप्तान। आपने करिश्मा कर दिया। आप ही ऐसा कर सकते हैं। हमें खिलाड़ियों और टीम पर गर्व है।’ उन्होंने पिछले कुछ दिनों में लगातार मुकाबलों के बाद धोनी को आराम करने की सलाह दी और जीत का जश्न मनाने के लिए उन्हें टीम के साथ चेन्नई आने के लिए आमंत्रित किया।

End of Feed