IPL 2023: लखनऊ के खिलाफ करारी हार के बाद शिखर धवन ने कहा- भरा इस भूल का खामियाजा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 29, 2023, 07:00 AM IST

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शुक्रवार को पंजाब किंग्स को मिली करारी हार के बाद कप्तान शिखर धवन ने बताया मुकाबले में उनकी टीम ने भरा भूल का खामियाजा?

Shikhar Dhawan's Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मेजबान पंजाब किंग्स को 56 रन के अंतर से अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 257 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए 258 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने भी दम दिखाया लेकिन 19.5 ओवर में 201 रन बनाकर ढेर हो गई।

Shikhar Dhawan Punjab Kings

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन(साभार IPL/BCCI)

लुटाए जरूरत ज्यादा रन, भरा उसका खामियाजा

टीम की करारी हार के बाद चोट से उबरकर टीम में वापसी करने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने कहा, हमने गेंदबाजी के दौरान बहुत ज्यादा रन दे दिए और इसका खामियाजा हमें उठाना पड़ा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले के बारे में धवन ने कहा, हमारी रणनीति एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ खेलने की थी जो कि पूरी तरह नाकाम रही। वहीं केएल राहुल ने एक अतिरिक्त स्पिनर को मौका दिया था। मैंने कुछ बदलाव करने की कोशिश की लेकिन वो चेंज कारगर साबित नहीं हुआ। यह हार हमारे लिए सीख है हम आगे दमदार वापसी करेंगे।

End of Feed