क्रिकेट

IPL 2023: पंजाब के खिलाफ बड़ी जीत के बाद केएल राहुल ने बयां किया पिछले मैच में मिली हार का दर्द

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 29, 2023, 07:30 AM IST

पंजाब किंग्स को उसके घर पर करारी मात देने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ मिली करारी हार के बाद का दर्द बयां किया है।

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल(साभार IPL/BCCI)

KL Rahul ka Bayan: केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार को पंजाब किंग्स को उसके घरेलू मैदान पर ने अपनी पिछली टीम को उसके घरेलू मैदान पर 56 रन के बड़े अंतर से मात दी। लखनऊ के बल्लेबाजों ने मुकाबले में पंजाब के गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला बोल दिया और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 257 रन का स्कोर खड़ा करने दिया। इसके बाद जीत के लिए 258 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मेजबान टीम को महज 201 रन पर 19.5 ओवर में ढेर कर दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंक तालिका में 8 मैच में 5 जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।

पिछले मैच में हार से हुई थी तकलीफ

खुशी से गदगद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने पंजाब किंग्स को करारी मात देने के बाद कहा, हम इस मैच में लक्ष्य का पीछा भी कर लेते। पिछले मुकाबले में हम आखिरी ओवर में जीत दर्ज करने से चूक गए थे उस हार से हमें एक टीम के रूप तकलीफ पहुंची थी। लेकिन उस मुकाबले के बाद हमें तीन चार दिन का ब्रेक मिला जो कि हमारे लिए फायदेमंद साबित हुआ। इस दौरान हर किसी ने अपना दिमाग क्रिकेट से दूर रखा और आराम किया।

ऐसी पिच पर बतौर बल्लेबाज आता है लालच

मोहाली की पिच पर टीम की धमाकेदार बल्लेबाजी के बारे में राहुल ने कहा, हमारे घरेलू मैदान की पिच थोड़ी सी अलग और चुनौतीपूर्ण है। लेकिन जब आप इस तरह की पिच पर क्रिकेट खेलते हैं तो एक बल्लेबाज के रूप में उत्साहित हो जाते हैं। 250 या 260 रन तक पहुंचना यह हमारी बल्लेबाजी की मजबूती को बताता है।

मेयर्स ने दिलाई धमाकेदार शुरुआत

राहुले ने आगे कहा, शुरुआती दो तीन ओवर में काइल मेयर्स ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए उनके गेंदबाजों पर दबाव बना दिया था। वहां से मैच में हमारी लय बनी और सभी खिलाड़ी उसे आगे लेकर गए।

हमने अपनी रणनीति बनाने में लगाया ज्यादा वक्त

राहुल ने अपनी टीम की रणनीति के बारे में चर्चा करते हुए कहा, हमने बहुत सारा वक्त अपनी रणनीति बनाने में लगाया। हमारे पास तीन पॉवर हिटर्स काइल मेयर्स, निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस और कई बल्लेबाज उनके इर्द गिर्द खेलने वाले हैं। हम खिलाड़ियों का ऐसी विपरीत परिस्थितियों में उपयोग करने की कोशिश करके देखना चाहते थे कि हम उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे करा सकते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!