क्रिकेट

IPL 2023: लखनऊ के खिलाफ करारी हार के बाद शिखर धवन ने कहा- भरा इस भूल का खामियाजा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 29, 2023, 07:00 AM IST

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शुक्रवार को पंजाब किंग्स को मिली करारी हार के बाद कप्तान शिखर धवन ने बताया मुकाबले में उनकी टीम ने भरा भूल का खामियाजा?

Image

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन(साभार IPL/BCCI)

Shikhar Dhawan's Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मेजबान पंजाब किंग्स को 56 रन के अंतर से अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 257 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए 258 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने भी दम दिखाया लेकिन 19.5 ओवर में 201 रन बनाकर ढेर हो गई।

लुटाए जरूरत ज्यादा रन, भरा उसका खामियाजा

टीम की करारी हार के बाद चोट से उबरकर टीम में वापसी करने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने कहा, हमने गेंदबाजी के दौरान बहुत ज्यादा रन दे दिए और इसका खामियाजा हमें उठाना पड़ा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले के बारे में धवन ने कहा, हमारी रणनीति एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ खेलने की थी जो कि पूरी तरह नाकाम रही। वहीं केएल राहुल ने एक अतिरिक्त स्पिनर को मौका दिया था। मैंने कुछ बदलाव करने की कोशिश की लेकिन वो चेंज कारगर साबित नहीं हुआ। यह हार हमारे लिए सीख है हम आगे दमदार वापसी करेंगे।

कैसा पड़ रहा है इम्पैक्ट प्लेयर का असर?

आतिशी बल्लेबाज शाहरुख खान को आठवें नंबर पर बैटिंग के लिए भेजने के बारे में शिखर ने कहा, ऐसा करने का कोई ठोस कारण नहीं है। लियाम लिविंगस्टोन मैदान में थे और सैम भी करारे शॉट्स जड़ रहे थे। ऐसे में हमने शाहरुख को बचाए रखा। मैचों पर इम्पैक्ट प्लेयर के असर पर शिखर ने कहा, ये अच्छा है कई बार सफल होता है और कई बार असफल। ये ऐसा ही है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article