क्रिकेट

IPL 2023: विराट कोहली बने एक मैदान पर ये मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 26, 2023, 10:48 PM IST

विराट कोहली ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीजन का पांचवां अर्धशतक जड़ा। अपनी इस पारी के दौरान विराट ने इस मैदान पर एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल कर ली जो और कोई खिलाड़ी दुनिया के अन्य किसी मैदान पर टी20 फॉर्मेट में हासिल नहीं कर पाया।

Image

विराट कोहली (साभार IPL/BCCI)

Virat Kohli: आरसीबी के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली का आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शनदार फॉर्म होम गेम में भी जारी रहा। जीत के लिए 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 33 गेंद में 6 चौकों की मदद से अपना पांचवां अर्धशतक पूरा कर लिया। विराट एक छोर थामे रहे उन्हें आज दूसरे छोर से फॉर्म में चल रहे फॉफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल का साथ नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने युवा महिपाल लोमरोर के साथ चौथे विकेट के लिए 34 गेंद में 55 रन की साझेदारी करके टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। 113 के स्कोर पर लोमरोर के आउट होने के बाद भी विराट भी 115 के स्कोर पर37 गेंद में 54 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में पूरे किए 3 हजार टी30 रन

अपनी इस पारी के दौरान विराट कोहली ने बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 फॉर्मेट में 3 हजार रन पूरे कर लिए। विराट किसी एक मैदान पर 3 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने ये कारनामा आरसीबी के होम ग्राउंड पर कर दिखाया है जहां उन्होंने टीम इंडिया के लिए भी कई टी20 मुकाबले अपने करियर में खेले हैं। टी20 में बनाए लगभग साढ़े ग्यारह हजार रनों में से 3 हजार एक मैदान पर बनाना बड़ी बात है वो भी भारत जैसे देश में जहां 50 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हैं।

आईपीएल 2023 में मचा रहे हैं धमाल

विराट कोहली आईपीएल 2023 में बल्ले से जमकर धमाल मचा रहे हैं। अबतक खेले 8 मैच की 8 पारियों में वो 333 रन 47.57 के औसत और 142.30 रन के स्ट्राइकरेट से बना चुके हैं। नाबाद 82 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे पायदान पर हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article