TATA IPL 2023, MS Dhoni Viral video: जिस उम्र में लोग खेल से संन्यास लेने की सोचते हैं, उस उम्र में एक खिलाड़ी लंगड़ाते हुए स्टेडियम से पिच तक जाता है। इसके बाद विकेट के पीछे से मैच का रुख बदलकर टीम को चैम्पियन बना देता है। ऐसे खिलाड़ी का नाम है एमएस धोनी। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई ने आईपीएल का पांचवां खिताब अपने नाम किया। आईपीएल के 16वें सीजन के खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने अंतिम गेंद पर रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई ने ट्रॉफी के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली।
एमएस धोनी के घुटने पर आइस पैक लगा था। (फोटो - IPL/BCCI)
वायरल हो रहा है धोनी का वीडियो
आईपीएल के खिताबी मुकाबले के बाद चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सह वीडियो सिर्फ 7 सेकंड का है। इस वीडियो में धोनी अपने पैर में पट्टी बांधे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि पांच हजार से अधिक फैंस वीडियो को लाइक किए हैं।
घुटने में पट्टी बांधकर उतरे थे मैदान पर
41 साल के धोनी आईपीएल के 16वें सीजन में कई बार घुटने पर पट्टी (आइस पैक) बांधकर उतरे थे। इस दौरान कयास भी लगाया जा रहा था कि वे घुटने की चोट के कारण आईपीएल के कुछ मैच नहीं खेलेंगे। लेकिन इसके बाद भी वे खिताबी मुकाबले तक टीम के साथ जुटे रहे और टीम को चैम्पियन भी बनाए। लीग के दौरान घरेलू मैदान पर धोनी जब अपने फैंस को टीशर्ट और गेंद दे रहे थे। इस दौरान भी उनके घुटने पर पट्टी बंधा हुआ देखा गया था।
धोनी के अंतिम में उतरने की थी यह वजह
मैच के दौरान एमएस धोनी अंतिम समय में बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे। इस दौरान वे घुटने की चोट से जूझ रहे थे। इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइक हसी ने कहा कि धोनी को निक इंजरी थी। इसके चलते वे मैच के दौरान अंतिम समय में बल्लेबाजी करने आ रहे थे, ताकि ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम के लिए तेजी से रन बना सकें।
