क्रिकेट

TATA IPL 2023: गब्बर की पारी पर भारी पड़े त्रिपाठी, हैदराबाद को दिलाई पहली जीत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 9, 2023, 11:19 PM IST

TATA IPl 2023, SRH vs PBKS : आईपीएल के 14वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया। टीम की यह मौजूदा आईपीएल में लगातार दो हार के बाद पहली जीत है, जबकि पंजाब किंग्स की लगातार दो जीत के बाद पहली हार है।

Image

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)

TATA IPl 2023, SRH vs PBKS : आईपीएल का रोमांच जारी है। रविवार को खेले गए चौथे डबल हेडर के दूसरे मैच में भी रोमांच देखने को मिला। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आए पंजाब किंग्स ने अच्छी शुरुआत के साथ बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने अपनी रणनीति से गब्बर की जीत पर पानी फेर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने होम ग्राउंड पर पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया।

  • सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में आखिरकार जीत का स्वाद चख लिया है। हैदराबाद ने होम ग्राउंड पर पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया। पंजाब ने पहले खेलते हुए 9 विकेट परद 143 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 गेंद शेष रहते हुए दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
  • पंजाब किंग्स ने कप्तान शिखर धवन ने शानदार पारी खेली। लेकिन वे शतक से महज एक रन से चूक गए। धवन ने 150 की स्ट्राइक रेट से 66 गेंदों पर 12 चौके और 5 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 99 रन की नाबाद पारीर खेली।
  • राजस्थान रॉयल के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने वाले प्रभसिमरन सिंह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गोल्डन डक हो गए। प्रभसिमरन ने एक गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
  • आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करेन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। सैम करेन ने 146.66 की स्ट्राइक रेट से 15 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए।
  • आईपीएल के 16वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पहला मैच खेल रहे मयंक मारकंडे ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। मयंक ने 4 ओवर में महज 15 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
  • मयंक अग्रवाल अपनी पुरानी टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ भी बड़ा स्कोर नहीं बना सके। मयंक ने 20 गेंदों का सामना कर 3 चौकों की मदद से कुल 21 रन बनाए।
  • सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी हैरी ब्रूक का बल्ला पूरी तरह शांत रहा। ब्रूक ने 14 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले दिनों कोच्चि में हुए ऑक्शन में हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा था।
  • राहुल त्रिपाठी ने शानदार पारी खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद को होम ग्राउंड पर जीत दिलाई। त्रिपाठी ने 154.16 की स्ट्राइक रेट से 48 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 74 रन की नाबाद पारी खेली।
  • आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे एडेन मार्करम ने भी पहली जीत हासिल की। मार्करम ने भी राहुल त्रिपाठी के साथ ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को बड़ी जीत दिलाई। मार्करम ने 176.19 की स्ट्राइक रेट से 21 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 37 रन की नाबाद पारी खेली।
  • सनराइजर्स हैराबाद के खिलाफ अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर विकेट लेने में सफल रहे। अर्शदीप ने तीन ओवर में महज 14 रन देकर एक विकेट झटके। इसी तरह राहुल चाहर ने भी तीन ओवर में 28 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article