क्रिकेट

IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स को मिला प्रसिद्ध कृष्णा का रिप्लेसमेंट, टीम से जुड़ा अनुभवी गेंदबाज

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 24, 2023, 07:00 AM IST

राजस्थान रॉयल्स ने चोटिल युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का विकल्प आईपीएल 2023 के आगाज से पहले ढूंढ लिया है। अनुभवी खिलाड़ी के टीम के साथ जुड़ने का आधिकारिक ऐलान बाकी है।

Image

संदीप शर्मा(साभार Johns)

Photo : Twitter

जयपुर: आईपीएल के 16वें सीजन के आगाज में अब कुछ ही वक्त शेष बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपनी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं। तकरीबन सभी टीमों ने चोटिल और अनुपलब्ध खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट भी ढूंढ लिए हैं। इसी क्रम में राजस्थान रॉयल्स ने भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के विकल्प की तलाश कर ली है और वो खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ भी गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान होना अभी बाकी है।

राजस्थान की जर्सी में हुए टीम के साथ संदीप हुए स्पॉट

संदीप शर्मा दिसंबर 2022 में हुई आईपीएल नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था। ऐसे में वो किसी भी टीम के साथ जुड़ने के उपलब्ध थे और इस बात का फायदा राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उठाया है। वो राजस्थान की जर्सी पहनकर टीम के साथ ट्रैवल करते स्पॉट हुए हैं।

इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में हो सकता है संदीप का बेहतरीन इस्तेमाल

आईपीएल में लागू हुए कई नए नियमों खासकर इम्पैक्ट प्लेयर रूल के लिहाज से देखें तो संदीप शर्मा प्रसिद्ध कृष्णा के सबसे बेहतरीन रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। शर्मा का पॉवरप्ले में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वो भुवनेश्वर कुमार से ही पीछे हैं। भुवी के नाम आईपीएल के पॉवरप्ले में 54 और संदीप के नाम 53 विकेट दर्ज हैं।

ऐसा है संदीप का आईपीएल में गेंदबाजी रिकॉर्ड

50 लाख रुपये के बेस प्राइज वाले अनुभवी संदीप शर्मा पर इस बार आईपीएल में किसी टीम ने दांव नहीं लगाया था। 2013 से 2022 तक आईपीएल में संदीप ने 10 साल में संदीप ने कुल 104 मैच खेले और इस दौरान 26.33 के औसत और 7.77 की इकोनॉमी के साथ कुल 114 विकेट अपने नाम किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर 4 विकेट रहा था। दो बार उन्होंने पारी में चार विकेट हासिल किए।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article