क्रिकेट

GT vs MI: रोहित शर्मा ने बताया गुजरात के खिलाफ मैच में कहां चूक गई मुंबई इंडियंस

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 26, 2023, 07:01 AM IST

GT vs MI: आईपीएल के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रन से हरा दिया। मुंबई के सामने जीत के लिए 208 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना सकी। मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि उनकी टीम से कहां चूक हुई।

Image

रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस

Photo : Twitter

आईपीएल के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल के 56, डेविड मिलर के 46 और अभिनव मनोहर के 42 रन की विस्फोटक पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की पारी 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 152 रन ही बना सकी।

गुजरात के गेंदहबाजों के सामने मुंबई का कोई भी बल्लबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। मुंबई की तरफ के कैमरॉन ग्रीन ने 33 और नेहल वढेरा ने 40 रन की पारी खेली। गुजरात की तरफ से नूर अहमद ने 3 और राशिद खान ने 2 विकेट झटके। इस सीजन गुजरात की यह 5वीं जीत है और वह अब 10 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। नंबर वन पर चेन्नई सुपर किंग्स है।

लगातार दूसरी हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा 'हम शुरुआत में गेम में थे, लेकिन आखिरी कुछ ओवरों में ज्यादा रन देने से मैच हमसे दूर हो गया। उन्होंने कहा हर टीम की ताकट अलग-अलग होती है। हमारी अच्छी बल्लेबाजी लाइनअप है, लेकिन आज हमारा दिन नहीं था।

मैदान में ड्यू था और हमें थोड़ी गहराई तक बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। हम पिछले गेम में 215 रनों का पीछा करते हुए काफी करीब आ गए थे लेकिन आज हमने बल्ले से अच्छी शुरुआत नहीं की और 200+ का पीछा करते समय ऐसा करना जरूरी थी। इसके अलावा आखिरी 7 ओवर में हमारे पास मध्यक्रम में पर्याप्त बल्लेबाज नहीं थे।

यह मुंबई की लगातार दूसरी हार है और अब उसका अगला मुकाबला 5 दिन बाद 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा। मुंबई के गेंदबाजों ने पिछले दो मुकाबलों में 200 से ज्यादा रन खाए हैं। ऐसे में टीम को एक नई रणनीति के साथ उतरना होगा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article