LIVERCB vs MI Highlights: आईपीएल के शेर कोहली और फाफ डु प्लेसिस के सामने हुए ढेर

RCB vs MI Highlights: आईपीएल के शेर कोहली और फाफ डु प्लेसिस के सामने हुए ढेर
आईपीएल के पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। बेंगलोर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट नुकसान पर 171 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 22 गेंद शेष रहते हुए दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 73 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 82 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। IPL 2023, RCB vs MI Live Match Streaming & Telecast: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Jio Cinema App देख सकते हैं। royal challengers bangalore vs mumbai indians के बीच मुकाबला आप Star Sports Network के विभिन्न चैनल (Star Sports 1, Star Sports 2 Hindi, Star Sports 3) पर देख सकते हैं। जिसमें अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प मौजूद हैं।
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : बेंगलोर ने किया जीत के साथ आगाज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम ने आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया।
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : बेंगलोर को लगा बड़ा झटका
मुंबई के खिलाफ खेलने उतरी बेंगलोर टीम को दूसरा झटका लगा। कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बाद दिनेश कार्तिक भी बिना खाता खोले आउट हो गए।
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : बेंगलोर को लगा पहला झटका
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर की टीम को 15वे ओवर में पहला झटका लगा। टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को अर्शद खान ने टिम डेविड के हाथों कैच आउट कराया। फाफ डु प्लेसिस ने 43 गेंदों पर 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 73 रन की शानदार पारी खेली।
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : कोहली और फाफ डु प्लेसिस के बीच शतकीय साझेदारी
कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली की तूफानी पारी की बदौलत बेंगलोर की अच्छी शुरुआत। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 72 गेंदों पर 113 रन की शानदार साझेदारी कर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : विराट को भी अर्धशतक पूरा
बेंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बाद विराट कोहली का भी अर्धशतक पूरा हुआ। कोहली ने 38 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : फाफ डु प्लेसिस का अर्धशतक
बेंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस की तूफानी पारी जारी। उन्होंने पहले ही मैच में अर्धशतक पूरा किया। फाफ डु प्लेसिस 31 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 57 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : फाफ डु प्लेसिस और कोहली की शानदार साझेदारी
कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली की तूफानी पारी की बदौलत बेंगलोर की अच्छी शुरुआत। दोनों खिलाड़ियों ने की 54 गेंद पर 80 रन की साझेदारी कर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : बेंगलोर की अच्छी शुरुआत
मुंबई के खिलाफ जवाब में उतरी बेंगलोर ने अच्छी शुरुआत की। विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को अच्छी शुरुआती दी। बेंगलोर ने पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 46 रन पूरा किया।
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : मुंबई ने चुना पहला इम्पैक्ट खिलाड़ी
पहली पारी में दोनों खिलाड़ियों ने इम्पैक्ट खिलाड़ी का उपयोग नहीं किया। दूसरी पारी में मुंबई ने पहला इम्पैक्ट खिलाड़ी सूर्यकुमार की जगह जेसन बेहरेनडॉर्फ मैदान को चुना।
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : मुंबई ने दिया 172 का टारगेट
बेंगलोर के खिलाफ खेलने उतरी मुंबई इंडियंस ने फाफ डुप्लेसिस की टीम को 172 रन का लक्ष्य दिया। खराब शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए। तिलक वर्मा ने 46 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 84 रन की पारी खेली।
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : सिराज ने दिए पांच वाइड
मुंबई के खिलाफ गेंदबाजी करने आए बेंगलोर के गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक ओवर में सबसे ज्यादा पांच वाइड गेंद डाले। बेंगलोर के लिए यह ओवर काफी महंगा साबित हुआ। सिराज ने 19वें ओवर में कुल 16 रन दिए।
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : मुंबई को लगा सातवां झटका
मुंबई इंडियंस को 123 रन पर सातवां झटका लगा। रितिक शौकीन को हर्षल पेटल ने फाफ डु प्लेसिस के हाथों कैच आउट कराया। शौकिन लंबी पारी नहीं खेल पाए।
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : तिलक की शानदार पारी
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : तिलक का अर्धशतक
मुंबई की लड़खड़ाई टीम को तिलक वर्मा ने संभाला। तिलक वर्मा ने आईपीएल 2023 के अपने पहले मैच में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने यह कमाल 33 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा किया।
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : टिम डेविड भी हुए आउट
बेंगलोर के खिलाफ मुंबई को एक और बड़ा झटका लगा। टिम डेविड को कर्ण शर्मा ने किया बोल्ड। डेविड ने 7 गेंदों का सामना किया और 4 रन पर आउट हो गए।
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : मुबई का स्कोर 100 के पार
बेंगलोर के खिलाफ मुंबई का स्कोर 100 के पार पहुंचा। मुंबई ने 14.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 100 रन का स्कोर पूरा किया।
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : नेहाल आउट होकर वापस लौटे
मुंबई को 98 रन पर लगा पांचवां झटका। नेहाल वढेरा को कर्ण शर्मा ने अपना शिकार बनाया। नेहाल ने 13 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 21 रन बनाए।
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : तिलक वर्मा ने मुंबई को संभाला
बेंगलोर के खिलाफ बल्लेबाजी कर रही मुंबई की लड़खड़ाई टीम को तिलक वर्मा ने संभाला। तिलक ने 184.21 की स्ट्राइक रेट से 19 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : सूर्यकुमार भी आउट
मुंबई को एक और बड़ा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव को माइकल ब्रासवेल ने शाहबाज अहमद के हाथों कैच आउट कराया। सूर्यकुमार ने 15 गेंद पर एक चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए।
RCB vs MI LIVE Score IPL 2023 : रीस टॉप्ले हुए चोटिल
बेंगलोर के रीस टॉप्ले चोटिल हो गए। सूर्यकुमार के शॉट को रोकने के दौरान चोटिल हुए। सहयोगी स्टाफ के साथ वे मैदान से बाहर गए।