
RCB vs MI Highlights: आईपीएल के शेर कोहली और फाफ डु प्लेसिस के सामने हुए ढेर
आईपीएल के पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। बेंगलोर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट नुकसान पर 171 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 22 गेंद शेष रहते हुए दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 73 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 82 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। IPL 2023, RCB vs MI Live Match Streaming & Telecast: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Jio Cinema App देख सकते हैं। royal challengers bangalore vs mumbai indians के बीच मुकाबला आप Star Sports Network के विभिन्न चैनल (Star Sports 1, Star Sports 2 Hindi, Star Sports 3) पर देख सकते हैं। जिसमें अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प मौजूद हैं।