शुभमन गिल को लेकर ये क्या बोल गए टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 10, 2023, 09:11 PM IST

IPL 2023: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने शुभमन गिल को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि गिल आईपीएल के एक सीजन में विराट कोहली द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन के स्कोर को पार कर सकते हैं। कोहली ने 2017 में 973 रन बनाए थे।

IPL 2023: भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक सत्र में सर्वाधिक 973 रन बनाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड को गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल तोड़ सकते हैं। आईपीएल के 2016 के सत्र में भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के तत्कालीन कप्तान कोहली ने 81.08 के औसत और 152 के स्ट्राइक रेट से 973 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने चार शतक और सात अर्धशतक लगाए थे।

ravi shastri, shubman gill, ipl 2023,

रवि शास्त्री

शास्त्री ने सवाल जवाब से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि गिल में कोहली से आगे निकलने की क्षमता है तथा सलामी बल्लेबाज होने के कारण उन्हें रन बनाने के अतिरिक्त मौके मिलते हैं।

End of Feed