क्रिकेट

WTC Final में श्रेयस अय्यर को रिप्लेस कर सकता है ये बल्लेबाज: रिपोर्ट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 10, 2023, 08:52 PM IST

WTC Final 2023, Ajinkya Rahane Can Back to squad: आईपीएल में चेन्नई के खिलाड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले अजिंक्य रहाणे की जल्द टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रहाणे लंदन के ओवर में 7 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं।

Image

अजिंक्य रहाणे। (फोटो - Instagram)

WTC Final 2023, Ajinkya Rahane Can Back to squad: टेस्ट क्रिकेट में विरोधी टीमों के गेंदबाजों के सामने दीवार बनकर खड़े रहने वाले अजिंक्य रहाणे की लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी होने वाली है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अजिंक्य रहाणे की भारतीय टीम में एक बार फिर वापसी हो सकती है। इस साल 7 जून से लंदन के ओवर में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए के लिए 15 सदस्यीय टीम के लिए रहाणे की वापसी की संभावना है। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद अजिंक्य रहाणे की टीम में वापसी की संभावना भी बढ़ गई है।

आईपीएल में मुंबई के खिलाफ जड़ा था अर्धशतक

मौजूदा आईपीएल में चेन्नई के लिए पहला मैच खेलने उतरे अजिंक्य रहाणे अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रहाणे ने 19 गेंदों पर 6 चौके और 3 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया था। अजिंक्य रहाणे ने 225.92 की स्ट्राइक रेट से 27 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 61 रन की पारी खेली थी।

अंतिम टेस्ट पिछले साल खेले थे रहाणे

34 साल के रहाणे टेस्ट क्रिकेट के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। लेकिन वे पिछले करीब 15 महीने से टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से आखिरी मुकाबला पिछले साल जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेला था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में दो चौकों की मदद से 9 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में 9 गेंदों का सामना कर एक रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे।

टेस्ट में बना चुके हैं 5000 रन

2013 में डेब्यू करने वाले अजिंक्य रहाणे भारत के लिए 82 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इमें वे 49.44 की स्ट्राइक रेट और 38.52 की औसत से कुल 4931 रन बना चुके हैं। इसमें 12 शतक और 25 अर्धशतक जमा चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 560 चौके और 34 छक्के निकले हैं। वे 99 कैच भी लपक चुके हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article