क्रिकेट

RR vs CSK: राजस्थान और चेन्नई की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 28, 2023, 06:50 PM IST

RR vs CSK: आईपीएल के 37वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। दोनों ही टीमें सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। जानिए प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही दो टीमों की एक दूसरे के खिलाफ कैसी है प्लेइंग-11?

Image

RR vs CSK: राजस्थान और चेन्नई की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 अपना आधा सफर तकरीबन पूरा कर चुका है। गुरुवार को लीग के 37वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भिड़ंत जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होने जा रही है। चेन्नई सुपर किंग्स जहां 7 मैच में 5 में जीत के साथ पहले पायदान पर चल रही है। वहीं राजस्थान की टीम 7 मैच में 4 जीत के साथ तीसरे पायदान पर है।

ऐसे में अंक तालिका में टॉप पर चल रही दो टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमों अंक तालिका में टॉपर बनने के लिए अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। इसके लिए अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ मैदान में उतरेंगी। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए कैसी हो सकती है राजस्थान और चेन्नई की प्लेइंग-11?

सीएसके ने नहीं किया कोई बदलाव

चेन्नई सुपर किंग्स ने मौजूदा सीजन में जीत की लय हासिल कर ली है। आम तौर पर चेन्नई की टीम अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं करती है। राजस्थान के खिलाफ भी ऐसा ही होने की संभावना है। हालांकि करोड़ों की कीमत पर खरीदे गए बेन स्टोक्स बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हो सकता है उनकी पुरानी टीम के खिलाफ जयपुर में उन्हें खेलने का मौका मिल जाए क्योंकि वो वहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। लेकिन संभावनाएं बेहद कम हैं। टीम में एक बार पिर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आकाश सिंह और अंबाती रायुडू की अदला बदली चेन्नई सुपर किंग्स करेगी।

रेयान पराग या ध्रुव जुरेल?

राजस्थान की बात करें तो उसे अपने घर पर खेले पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। पिछले बार की उपविजेता राजस्थान इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में उनकी प्लेइंग इलेवन में ध्रुव जुरेल और रेयान पराग में से किसी एक को मौका मिल सकता है। पराग अबतक कोई छाप नहीं छोड़ पाए हैं। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में देवदत्त पडिक्कल और अब्दुल बासिथ पिछले मैच की तरह एक दूसरे की जगह ले सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग-11: एमएस धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महीश तीक्ष्णा।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-11:

संजू सैमसन (कप्तान-विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, एडम जम्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!