Punjab Kings, IPL 2023: ये हैं पंजाब किंग्स के नए कोच, करना चाहते हैं टीम में ऐसे सुधार

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 28, 2023, 09:01 PM IST

IPL 2023, Punjab Kings new coach Trevor Bayliss: आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के नए कोच ट्रेवर बेलिस होंगे। बेलिस को कोचिंग का अच्छा-खासा अनुभव है। वो इस बार के सीजन में क्या-कुछ सुधार करना चाहते हैं इस पर उन्होंने अपनी बात रखी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

Punjab Kings, IPL 2023: पंजाब किंग्स के नये कोच ट्रेवर बेलिस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए बल्लेबाजी के दौरान आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने और गेंदबाजी के दौरान बीच के ओवरों में अधिक विकेट चटकाने जैसे पहलुओं में सुधार करना चाहते हैं। आईपीएल के पिछले सत्र में पंजाब की टीम छठे पायदान पर रही थी। टीम सिर्फ एक बार 2014 में इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।

trevor bayliss new coach of punjab kings in ipl 2023

कप्तान शिखर धवन के साथ ट्रेवर बेलिस (Punjab Kings)

बेलिस विश्व कप विजेता कोच है और उनके मार्गदर्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेअर) ने आईपीएल के दो खिताब जीते है। पंजाब किंग्स को उम्मीद है कि उनके आने से टीम के प्रदर्शन में निरंतरता आयेगी। शिखर धवन, कगिसो रबाडा, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से पंजाब की टीम कागजों पर मजबूत दिख रही है। टीम ने कुरेन को इस साल की शुरुआत में हुई नीलामी में रिकॉर्ड 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

End of Feed