IPL 2023, GT vs RR Match Preview: आज होगा गुजरात और राजस्थान के बीच मुकाबला, जानिए इस मुकाबले से जुड़ी सभी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 16, 2023, 06:50 AM IST

Today IPL Match, GT vs RR, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Preview: आईपीएल के 16वें सीजन के 23वें मैच में आज यानी रविवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर गुजरात ने दो मैच खेलने उतरी है, जिसमें से एक मैच में जीत, जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

Today IPL Match, GT vs RR, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Preview: पिछले मैच में पंजाब किंग्स पर रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद गुजरात टाइटंस का सामना इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स से होगा तो उनका इरादा पॉइंट टेबल में शीर्ष पर काबिज होने का रहेगा। अब तक हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस ने संजू सैमसन की अगुवाई वाली रॉयल्स के खिलाफ तीनों मैच जीते हैं। लिहाजा मनोवैज्ञानिक रूप से उसका पलड़ा भारी होगा।

Hardik Pandya, Sanju Samson, TATA IPL 2023,

हार्दिक पंड्या और संजू सैमसन। (फोटो - IPL/BCCI)

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 में पदार्पण करते हुए फाइनल में 11 गेंद बाकी रहते सात विकेट से जीत दर्ज की थी। फिलहाल टीम छह अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल्स के भी छह अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर तीनों टीमें अलग अलग पायदान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस बल्लेबाजी और गेंदबाजी के मामले में बराबरी की टीमें हैं, लेकिन पिछले साल इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मिली तीन जीत से टाइटंस के हौसले बुलंद हैं। दूसरी ओर रॉयल्स इस सिलसिले को तोड़ने को बेताब होंगे।

End of Feed