CSK vs SRH: CSK की चौथी जीत के बाद अपने बुढ़ापे को लेकर क्या बोले धोनी? युवा गेंदबाज की तारीफ में पढ़े कसीदे

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 22, 2023, 06:30 AM IST

सनराइजर्स हैदराबाद खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की धमाकेदार जीत के बाद एमएस धोनी ने युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उम्र के इस पड़ाव पर विकेट के पीछे अपनी तेजी का राज भी साझा किया है।

MS Dhoni ka bayan: एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रही है। चार बार की चैंपियन चेन्नई ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट के अंतर से मात देकर पांचवें मैच में चौथी जीत दर्ज की। अपने घरेलू मैदान पर खेल रही चेन्नई ने सनराइजर्स को कोई मौका नहीं दिया। उसे पहले बल्लेबाजी का मौका देकर 7 विकेट पर 134 रन बनाने दिए। इसके बाद जीत के लिए मिले लक्ष्य को 8 गेंद शेष रहते डेवोन कॉन्वे(77*) और रुतुराज गायकवाड़(35) की पारियों की बदौलत हासिल कर लिया।

Chennai Super Kings, IPL 2023

चेन्नई सुपर किंग्स(साभार IPL/BCCI)

करियर के आखिरी पड़ाव पर उठाना चाहता हूं खेल का लुत्फ

सीजन की चौथी जीत के बाद हर दर्शकों से हर जगह मिल रहे प्यार के बारे में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने कहा,मैं और क्या कहूं,सबकुछ कह चुका हूं। ये मेरे करियर का आखिरी दौर है मैं जितने भी समय तक खेलूं तब तक खेल का लुत्फ उठाना चाहता हूं।' धोनी ने आगे कहा, दो साल लंबे अंतराल के बाद आईपीएल की यहां वापसी हुई है। दर्शक अब मैदान में आकर खेल का लुत्फ उठा सकते हैं। मैदान पूरी तरह भरा था। स्टेडियम में नए स्टैंड बने हैं। यहां खेलकर अच्छा लगता है। जैसा कि मैं पहले भी टूर्नामेंट की शुरुआत में कह चुका हूं कि हम चेन्नई में ज्यादा नहीं खेले हैं। हमने यहां पचास या साठ मैच ही खेले हैं लेकिन यहां के दर्शकों से हमें बहुत प्यार मिला है और वो हमेशा मेरी बात सुनने के लिए रुकते हैं।'

End of Feed