क्रिकेट

IPL 2023: पहली बार दिखा जूनियर मलिंगा की रफ्तार का जादू, स्पीड 150 किमी प्रतिघंटा के पार [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 27, 2023, 10:42 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में खेल रहे जूनियर मलिंगा के नाम से विख्यात 20 साल के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी रफ्तार का जादू दिखाया और 150 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से गेंदबाजी की।

Image

मथीसा पथिराना(साभार IPL/BCCI)

Matheesha Pathirana 150kmph Bowling: आईपीएल में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे श्रीलंका के 20 साल के युवा तेज गेंदबाज मशीथा पथिराना के गेंदबाजी में लगातार सुधार आ रहा है। आखिरी के ओवरों में अपनी सटीक लाइन लेंथ वाली गेंदबाजी तो पथिराना पहले ही दिखा चुके थे। लेकिन गुरुवार को उनकी तेज रफ्तार का जादू भी प्रशंसकों को देखने को मिला। 20 वर्षीय पथिराना ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने स्लिंग एक्शन के साथ 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार को भी पार कर लिया।

हासिल की 150 किमी की रफ्तार

राजस्थान की पारी के 18वें ओवर में धोनी ने पथिराना के हाथों गेंद थमाई। ओवर की शुरुआत 146 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ की ये सटीक यॉर्कर थी। इसके बाद उन्होंने अगली गेंद 147 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से डाली। तीसरे गेंद में पथिराना ने गति में कमी की लेकिन चौथी गेंद 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से डाली। गेंद का सामना देवदत्त पडिक्कल कर रहे थे वो गेंद पर गच्चा खा गए और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप की दिशा में चार रन के लिए चली गऊ। इसके बाद अगली गेंद भी पथिराना ने यॉर्कर डाली लेकिन ये भी बल्ले पर लगकर लेग साइट में चौके के लिए चली गई। दो शानदार गेंद पर दो चौके निराशानजनक रूप से चले गए लेकिन पथिराना ने अपनी सटीक गेंदबाजी से प्रशंसकों के दिल जीत लिए।

आईपीएल 2023 में ऐसा रहा है पथिराना का प्रदर्शन

पथिराना राजस्थान के खिलाफ दुर्भाग्यशाली रहे और सटीक और तेज गेंदबाजी करने के बावजूद उनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी। उन्होंने 4 ओवर में 49 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं ले सके। आईपीएल 2023 में अबतक खेले 6 मैच में 6 विकेट 31.83 के औसत और 8.36 की इकोनॉमी के साथ चटकाए हैं। 24 रन देकर 2 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। सीजन में सबसे तेज गेंद फेंकने के मामले में वो लॉकी फर्ग्युसन( 154.1) , उमरान मलिक (152.1), मार्क वुड( 151.2 ) के बाद चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article