सुबह आओ, पोंछा मारो और निकल जाओ..: नए IPL स्टार रिंकू सिंह ने बयां किए वो किस्से जो भावुक कर दें- देखिए VIDEO

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 10, 2023, 05:31 PM IST

Rinku Singh Facts: आईपीएल 2023 में रविवार शाम खेले गए मुकाबले में आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर कोलकाता को जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह अब हर जगह सुर्खियों में हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर बहुत कठिन रहा है। इतना कठिन कि उसको बताते हुए वो भावुक भी हो जाते हैं।

Facts about Rinku Singh: कोलकाता नाइट राइडर्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2023 के मैच में आखिरी ओवर की लगातार 5 गेंदों में छक्का जड़कर जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह की राह आसान नहीं रही है। रिंकू सिंह ने अपनी परेशानियों को बयां करते हुए कहा था कि उनसे एक बार कहा गया था कि तुम्हें किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि तुम ‘ट्यूशन सेंटर’ में पोछा मारते हो। सुबह आओ, साफ-सफाई करो और निकल जाओ। किसी को पता नहीं चलेगा। ये शब्द रिंकू के पिता के थे जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए अंडर-16 में खेलना शुरू नहीं किया था। रिंकू को हालांकि यह विचार पसंद नहीं आया।

Rinku Singh viral video narrating his hardships before being a cricketer

रिंकू सिंह (screengrab-YouTube-KKR)

बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले रिंकू के पिता खानचंद रसोई गैस सिलिंडर की डिलीवरी का काम करते हैं और उनके पिता की कमाई सात लोगों के परिवार के लिए पूरी नहीं होती थी जिसके कारण उन्हें और उनके चार भाइयों को गुजारा करने के लिए छोटा-मोटा काम करना पड़ता था। रिंकू ने काफी मुश्किल दौर देखा है लेकिन रविवार को आईपीएल मुकाबले में लगातार पांच छक्के जड़कर उन्होंने सुर्खियां बटोरी।

End of Feed