क्रिकेट

IPL 2023: रिंकू नहीं ब्रायन लारा और क्रिस गेल ने बताया टी20 की इस पारी को सबसे बेहतरीन

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 10, 2023, 05:23 PM IST

IPL 2023: गुजरात के खिलाफ मैच में रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 गेंद पर 5 छक्के मारकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। वहीं रविवार को हुए दूसरे मुकाबले में पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने नाबाद 99 रन की पारी खेली। हालांकि वह अपने टीम को जीत नहीं दिला पाए।

Image

ब्रायन लारा

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रायन लारा ने की धवन की तारीफ
  • क्रिस गेल भी हुए लारा से सहमत
  • इस बल्लेबाज की पारी को बताया सबसे बेहतरीन

IPL 2023: रविवार को आईपीएल 2023 में दो बेहतरीन मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में जहां रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 छक्के मारकर जीत दिलाई तो दूसरे मुकाबले में शिखर धवन ने 99 रन की नाबाद पारी खेली और अपने टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकालकर 143 तक पहुंचा दिया। धवन ने 66 गेंद पर 12 चौके और 5 छक्कों की मदद से 99 रन की पारी खेली।

ब्रायन लारा ने की तारीफ

हैदराबाद के बल्लेबाजी कोच और बैटिंग लीजेंड ब्रायन लारा ने धवन की इस पारी को टी20 क्रिकेट की सबसे बेहतरीन पारी बताया। उन्होंने कहा 'मुझे लगता है आज तक मैंने जितनी पारी देखी है टी20 क्रिकेट में यह सबसे बेहतरीन है।'

अकेले केवल लारा नहीं हैं जो शिखर धवन की इस पारी की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि आईपीएल स्टार और यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का भी यही मानना है। उन्होंने कहा 'शिखर अपनी टीम के लिए कमाल थे, जब आपके सामने लगातार विकेट गिर रहे हो तो यह कभी भी आसान नहीं होता है कि आप खुद को संयमित रखें और अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाएं।

आपको बता दें कि एक वक्त पंजाब की टीम केवल 88 रन पर 9 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन शिखर धवन और मोहित राठी ने 10वें विकेट के लिए 55 रन की अटूट साझेदारी की और अपने टीम के स्कोर को 143 रन तक पहुंचा दिया। जीत के लिए 144 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम ने 17.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। हैदराबाद की तरफ से राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 74 रन की पारी खेली। उनका साथ दिया कप्तान एडेन मार्करम ने जिन्होंने नाबाद 37 रन की पारी खेली। हैदराबाद की आईपीएल 2023 में यह पहली जीत थी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article