GT vs LSG Dream 11 Team, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 51वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें इस स्टेडियम पर पहली बार आमने-सामने होंगी। गुजरात को घरेलू मैदान पर मौजूदा सीजन में पांच मैचों में से दो में जीत मिली और तीन में हार का सामना करना पड़ा है।
गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन। (फोटो - IPL/BCCI)
गुजरात को होम ग्राउंड खेले गए आखिरी मुकाबले में दिल्ली से रोमांचक मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। इस मुकाबले के दौरान हुई कमियों को दूर कर गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या नए जोश के साथ लखनऊ के खिलाफ होम मैदान पर दम दिखाने उतरेंगे। हालांकि, गुजरात की टीम लीग के अंतिम मुकाबले में जीत दर्ज कर इस मुकाबले में पहुंची है। वहीं, लखनऊ की टीम का अंतिम मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला गया था। केएल राहुल के बाहर होने से लखनऊ की टीम थोड़ी कमजोर नजर आ रही है।
वहीं, पॉइंट टेबल की बात करें तो गुजरात टाइटंस की टीम को 10 मैचों में से 7 में जीत मिली है और 14 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है। वहीं, लखनऊ की टीम को 10 मैचों में से सिर्फ 5 में जीत मिली है और 11 अंकों के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर है।
गुजरात की टीम में बदलाव की संभावना कम
राजस्थान के खिलाफ गुजरात के बल्लेबाज और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा है। रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, गेंदबाजी में अफगानी गेंदबाजों ने कहर बरपाया था। राशिद खान ने 3 विकेट, जबकि नूर अहमद ने 2 विकेट झटके थे। वहीं, चेन्नई के खिलाफ लखनऊ के बल्लेबाज फेल रहे थे। आयुष बडोनी को छोड़ कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। हालांकि, यह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। लखनऊ के बल्लेबाजी विभाग में एक से दो बदलाव हो सकते हैं।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन
क्रुणाल पंड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, करण शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, स्वप्निल सिंह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, आवेश खान।
