IPL 2023: इन पांच खिलाड़ियों के बल पर 15 साल का खिताबी सूखा खत्म करने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स की टीम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 27, 2023, 10:00 AM IST

दिल्ली कैपिटल्स टीम की नजरें आगामी आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए इन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर मुख्य रूप से रहेंगी। जानिए कौन से हैं वो पांच खिलाड़ी?

नई दिल्ली: आईपीएल में पिछले 15 साल से पहली खिताबी जीत का इंतजार कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को सीजन के आगाज से तीन महीने पहले ही तगड़ा झटका ऋषभ पंच के सड़क दुर्घटना में घायल होने से लगा। ऋषभ के चोटिल होने से दिल्ली कैपिटल्स के सारे समीकरण बदल गए। नीलामी के बाद पंत चोटिल हुए ऐसे में टीम मैनेजमेंट के पास उनके बदले किसी मजबूत विकेटकीपर बल्लेबाज को शामिल करने का विकल्प भी नहीं बचा था।

Delhi-Capitals

दिल्ली कैपिटल्स(साभार IPL/BCCI)

पंत दिल्ली की टीम के मजबूत स्तंभ थे। वो कप्तानी करने के साथ-साथ विकेटकीपर और आतिशी बल्लेबाज की भी भूमिका निभाते थे। ऐसे में नए सीजन के लिए अनुभवी डेविड वॉर्नर के हाथों में कमान सौंपी गई है। पंत की जगह भर पाना दिल्ली कैपिटल्स के लिए नामुमकिन सा काम है। लेकिन मजबूत टीम कॉम्बिनेशन के जरिए पंत की गौरमौजूदगी के असर को कम किया जा सकता है। ऐसे में आइए नजर डालते हैं उन पांच खिलाड़ियों पर जिनके इर्दगिर्द आईपीएल 2023 में दिल्ली की टीम नजर आएगी।

End of Feed