क्रिकेट

BCCI Central Contract: किसका हुआ प्रमोशन और किसका डिमोशन, जानें क्या खास है नए कांटट्रैक्ट में

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 27, 2023, 09:37 AM IST

BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने सालाना कांट्रैक्स लिस्ट की घोषणा कर दी है। इस सूची में इशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे को जगह नहीं मिली है, जबकि संजू सैमसन को पहली बार सूची में जगह मिली है। केएल राहुल का डिमोशन हुआ है। केएस भरत को भी इस सूची में जगह मिली है।

Image

रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया

Photo : Twitter

BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सालाना कांट्रैक्ट की सूची जारी कर दी है। 2022-23 सीजन के लिए टीम इंडिया के इस कांटैक्ट लिस्ट में रवींद्र जडेजा का प्रमोशन हुए है और अब वह A+ कैटेगेरी में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के साथ जुड़ गए हैं। यानी इन खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ मिलेंगे।

इन खिलाड़ियों का हुआ प्रमोशन

पिछले कुछ महीनों में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या का प्रमोशन हुआ है। अब वह A कैटेगेरी में शामिल कर लिए गए हैं, जो पहले क्रमश: B और C कैटेगेरी में थे। इसके अलावा 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव और 2023 में शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को C से B कैटेगेरी में प्रमोट किया गया है।

राहुल सहित इन खिलाड़ियों का डिमोशन

हाल ही में अपन फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल का इस नए कांट्रैक्ट लिस्ट में डिमोशन हुआ है। अब वह A से B कैटेगेरी में पहुंच गए हैं। राहुल के अलावा शार्दुल ठाकुर को भी नुकसान हुआ है और वह अब ग्रेड B से ग्रेड C में खिसक गए हैं।

इन खिलाड़ियों को किया गया बाहर

इन नए कांट्रैक्ट लिस्ट में कई ऐसे नाम हैं जिसे बाहर कर दिया गया है। अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा जो पहले ग्रेड बी में थे उन्हें सालाना कांट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। यह इस बात के भी संकेत हैं कि आने वाला समय इन खिलाड़ियों के लिए काफी मुश्किल होने वाला है। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ियों को इस सूची में जगह नहीं मिली है।

इन खिलाड़ियों की एंट्री

कुलदीप यादव, ईशान किशन और दीपक हुड्डा, अर्शदीप सिंह और केएस भरत को ग्रेड सी में शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों को सालाना 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। पहली बार इस सूची में संजू सैमसन को जगह मिली है।

बीसीसीआई कांट्रैक्ट लिस्ट

A+ कैटेगेरी(सालाना 7 करोड़)- रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।

A कैटेगेरी(सालाना 5 करोड़)- हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल।

B कैटेगेरी(सालाना 3 करोड़)- चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल।

C कैटेगेरी(सालाना 1 करोड़) - उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article