IPL 2023, DC vs SRH Pitch Report, Weather: दिल्ली-हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का पूरा हाल, यहां जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 29, 2023, 09:30 AM IST

IPL 2023, DC vs SRH Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (29 April 2023) आईपीएल के 16वें संस्करण में दो मुकाबलों का शनिवार है। आज का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। जानिए इस मैच की पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा आज राजधानी दिल्ली के मौसम का हाल।

IPL 2023, DC vs SRH Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के 40वें मुकाबले में आज मौजूदा सीजन की दो सबसे फिसड्डी टीमों के बीच मुकाबला होने जा रहा है। ये दो टीमें हैं अंक तालिका में नौवें पायदान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद और दसवें पायदान पर संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स। दोनों टीमों ने पहले चरण में खेले सात मैच में दो-दो में जीत हासिल की।दोनों के खाते में बराबर चार चार अंक हैं। हैदराबाद की टीम नेट रन रेट के आधार पर दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर स्थिति में है। दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार पांच मैच में हार के साथ सीजन की शुरुआत की थी। इसके बाद लगातार दो मैच में उसके खाते में जीत आई है। वहीं हैदराबाद की टीम मिली जुली शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई है। पिछले तीन मैच में उसे हार मिली है। ऐसे में उसके लिए दिल्ली के खिलाफ मुकाबला अहम हो गया है। दिल्ली को उसके घर में चुनौती देना हैदराबाद के लिए आसान नहीं होगा। आइए जानते हैं शनिवार को खेले जाने वाले दिन के दूसरे मुकाबले में नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कैसा रहेगा पिच का मिजाज और मौसम का हाल?

DC vs SRH, IPL 2023 Pitch weather Report

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद पिच और वेदर रिपोर्ट

कैसी होगी दिल्ली -हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट? (DC vs SRH Pitch Report)

दिल्ली की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है लेकिन साथ ही स्पिनर्स को भी मदद मिलता है। इस पिच पर जमकर रन बनते हैं और ऐसा ही शनिवार को दिल्ली और हैदराबाद के बीच भिड़ंत के दौरान होता दिख रहा है।मौजूदा सीजन में दिल्ली में अबतक सीजन में खेले गए तीन मैच में टॉस जीतने वाले कप्तानों ने पहले गेंदबाजी और बाद में लक्ष्य का पीछा करने का फैसला किया। तीनों ही बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम मैच जीतने में सफल रही। ऐसे में एक बार फिर यही ट्रेंड दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी रह सकता है। रात में ओस पड़ती है जिसका फायदा बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिलता है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? (Delhi Weather Report)

उत्तर भारत में अप्रैल के आखिरी और मई के पहले सप्ताह में आम तौर पर जमकर गर्मी पड़ती है और राजधानी दिल्ली में आमतौर पर तापमान इन दिनों 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। इस बार गर्मी कम पड़ रही है। तापमान सामान्य तौर पर गर्मियों में रहने वाले तापमान से कम है जो कि क्रिकेट के लिहाज से बेहतर बात है। गर्मी की वजह से कभी कभी आंधी तेज हवा के साथ बादलों वाला मौसम हो जाता है और थोड़ी बहुत बूंदाबांदी हो जाती है। ऐसा ही कुछ शनिवार शाम को भी होने की संभावना है। शनिवार को बारिश की 20 प्रतिशत संभावना जताई गई है।

End of Feed