क्रिकेट

SRH vs DC: लगातार दूसरी जीत से गदगद डेविड वॉर्नर ने इन्हें दिया जीत का श्रेय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2023, 07:00 AM IST

SRH vs DC: दिल्ली ने आईपीएल 2023 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रन से हरा दिया। हैदराबाद के सामने जीत के लिए 145 रन का लक्ष्य था, लेकिन दिल्ली की टीम ने इस सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया।

Image

डेविड वॉर्नर, कप्तान दिल्ली कैपिटल्स

Photo : Twitter

आईपीएल 2023 के 34वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रन से हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज कर ली है। एक वक्त लग रहा था कि हैदराबाद की टीम यह मैच आसानी से जीत जाएगी, लेकिन दिल्ली के गेंदबाजों ने आखिरी ओवर में दमदार गेंदबाजी की और 144 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्व डिफेंड कर लिया। 16 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब दिल्ली ने 150 रन से कम को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है।

आखिरी ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 13 रन की दरकार थी, लेकिन मुकेश कुमार ने इस ओवर में केवल 5 रन दिए और अपनी टीम को रोमांचक जीत दिला दी। दिल्ली की तरफ से मीडिल ओवर में स्पिन गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और नियमित अंतराल पर विकेट लेकर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। अक्षर पटेल और ऑनरिक नॉर्खिया ने 2-2 विकेट जबकि कुलदीप यादव और इशांत शर्मा ने 1-1 विकेट चटकाए।

जीत के बाद क्या बोले डेविड वॉर्नर?

जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपने गेंदबाज मुकेश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा 'दो प्वाइंट प्राप्त करना बहुत अच्छा है। दबाव में मुकेश का प्रदर्शन लाजवाब था। उन्हें और दो स्पिनरों को शाबाशी, वे आज शानदार रहे। वे दोनों अनुभवी गेंदबाज हैं, ये आपको कभी निराश नहीं करेंगे। पहले दिन से वह (ईशांत) मुझसे कहता रहा कि क्या वह तैयार है।

दुर्भाग्य से वह पहले कुछ मैचों में बीमार थे लेकिन अब श्रेय उन्हें जाता है। उन्होंने आईपीएल में वापसी के लिए काफी मेहनत की है। एक मौका मिलना और इस तरह की गेंदबाजी करना, यह असाधारण है। दिल्ली का अगला मुकाबला अब 5 दिन बाद यानी 29 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ ही होगा। हालांकि, दिल्ली यह मुकाबला अपने घर पर यानी अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article