IPL 2023, CSK vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में शनिवार (आठ अप्रैल, 2023) को मुंबई इंडियंस (MI) को अपनी दूसरी लगातार हार का सामना करना पड़ा। रोचक बात यह है कि यह मात उसके अपने होम ग्राउंड में थीं, जहां पर फैंस को टीम से टूर्मामेंट में कमबैक की आस थी। फ्लॉप शो के बाद मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जब कैप्टन रोहित शर्मा को अपनी बात कहने का मौका मिला तो उन्होंने कई अहम बिंदुओं को गिनाया और इस दौरान उस मलाल का जिक्र भी किया, जो उन्हें अंदर ही अंदर कचोट रहा है। उनके मुताबिक, मैच से पहले ड्रेसिंग रूम में टीम के साथ वे लोग जो चर्चा करते हैं, असल में उस पर मैदान में अमल नहीं कर पा रहे।
IPL 2023: मुंबई के वानखेडे मैदान में हुइ इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट्स से मात दी। (फाइल)
हार को लेकर क्या बोले Rohit Sharma?
हार के बाद शर्मा ने बताया- हम बीच में ही लड़खड़ा गए थे और शुरुआत पर अधिक ध्यान नहीं दे सके थे। यह अच्छी पिच थी। खेल के बीच में हम 30-40 रन से पिछड़ रहे थे। इस बात का श्रेय उनके (सीएसके) स्पिनर्स को जाता है कि उन्होंने अच्छी बॉलिंग की और हमें प्रेशर में रखा। यही वजह रही कि हम अच्छा नहीं कर पाए। हमें और अलग चीजें करनी होंगी। अग्रेसिव होकर खेलना होगा और बहादुरी दिखानी पड़ेगी। हमारे पास कुछ लोग ऐसे हैं, जो कि आईपीएल में नए हैं, उन्हें भी समय देना होगा। हालांकि, इसमें थोड़ा समय लगेगा, पर हमें उनको बैकअप देना पड़ेगा और उनकी क्षमता में यकीन करना पड़ेगा।रोहित के मुताबिक, सीनियर्स को मेरे साथ एक और कदम बढ़ाना होगा। हमें आईपीएल का नेचर पता है। हमें मुमेंटम की जरूरत है और अगर वह आपके पास नहीं है तब यह आपके लिए मुश्किल पैदा करने वाला है। सिर्फ दो ही मैच हुए हैं। अभी हम पूरी तरह से हारे नहीं हैं, पर सीनियर प्लेयर्स को बल्लेबाजी से अपना कमाल दिखाना पड़ेगा। यही टूर्नामेंट का नेचर है। अगर आप जीतते हैं तब आप जीत के साथ आगे बढ़ सकते हैं। अगर आप हारते हैं तब वह आपके मुमेंटम पर असर डालती है। हमें बहुत सारी चीजों को सही तरीके से करने की जरूरत है। हम जिस तरह से चेंज रूम में चीजों पर बात करते हैं, उस तरह से मैदान में वे चीजें नहीं कर पा रहे हैं। हमें उन चीजों को दुरुस्त करना पड़ेगा।
A tough loss at Wankhede 💔#OneFamily #MIvCSK #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 #TATAIPL t.co/uC7iKsS820
— ANI (@ANI) Apr 8, 2023
एमआई के कैप्टन ने आगे कहा- हमें मालूम है कि पिछला सीजन हमारे लिए बेहद खराब रहा था। हमें हमेशा नए सिरे से शुरुआत की जरूरत होती है। हमने जब पांच ट्रॉफियां जीतीं तब हमने उनके बारे में नहीं सोचा था। हर विपक्षी टीम अपने आप में कमाल की रही है और आपको उन्हें हराने के लिए सबसे बेहतर होना पड़ेगा। ये दो गेम हो चुके हैं और आप उसमें कुछ भी बदलाव नहीं कर सकते हैं। हमें गलतियों से सीखना होगा और फील्ड में की जाने वाली चीजों को लेकर और साहस दिखाना पड़ेगा।
जीत के बाद MS Dhoni ने क्या कहा?
प्रेजेंटेशन में धोनी बोले- अच्छा लग रहा है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमने पहले ओवर में दीपक को खो दिया। वह हमारे नए बॉल बॉलर हैं और मंगला ने पहली बार खेले। अच्छी बात यह कि स्पिनर्स ने अच्छी गेंदबाजी की। सात ओवर के बाद बॉल थोड़ा मुड़ने लगी थी। वैसे, स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की। मंगला बढ़िया थे, जबकि प्रिटोरियस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। हमें उन पर विश्वास है और जब आप नए होते हैं, तब आप पर दबाव रहता है, पर आईपीएल में कुछ साल तक खेलने के बाद अलग किस्म का प्रेशर आ जाता है। उनका घरेलू सीजन अच्छा रहा है और वह सुधार कर रहे हैं। उनमें ढेर सारी संभावनाएं हैं, पर वह नो बॉल्स से बचकर और सुधार ला सकते हैं।Embracing the W! #MIvCSK #WhistlePodu #Yellove 🦁💛@Ruutu1331 @RayuduAmbati t.co/1yEaTYwS1G
— ANI (@ANI) Apr 8, 2023
बकौल धोनी, "मैंने और जिंक्स ने सीजन की शुरुआत में इस बाबत बात की थी और उन्हें खेल की मजबूतियों से रू-ब-रू भी कराया था कि वह मैदान में कहां पर अपनी योग्यता और क्षमता का इस्तेमाल कर सकते हैं। मैंने उनसे कहा कि वह जाएं, खेलें और उसका आनंद लें। साथ ही सुझाव दिया कि उन्हें तनाव नहीं लेना है...हम आपके साथ हैं। उन्होंने अच्छी बैटिंग की, पर वह जिस तरह आउट हुए वह उससे खुश नहीं है...। मुझे लगता है कि हर खेल जरूरी होता है। आप अपने सामने आने वाली समस्याओं की ओर देखते हैं और एक समय पर एक कदम उठाते हैं।"
- प्लेयर ऑफ दि मैच - Ravindra Jadeja
- ऑरेंज कैप - Ruturaj Gaikwad
