क्रिकेट

IPL 2023, CSK vs LSG: जानिए चेन्नई-लखनऊ मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 6, 2023, 02:50 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सोमवार को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले जाने वाले आईपीएल के छठे मुकाबले के दौरान कैसी रहेगी चेन्नई की पिच और मौसम का कैसा रहेगा मिजाज।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स पिच और वेदर रिपोर्ट(साभार CSK)

Photo : Twitter

आईपीएल 2023 चौखे दिन खेले जाने वाले लीग के छठे मुकाबले में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान पर चार साल लंबे अंतराल के बाद खेलने उतरेगी। घरेलू दर्शकों के सामने उसका सामना लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगा। चेन्नई की टीम जहां पहले मुकाबले में गुजराज टाइटन्स के खिलाफ हार का सामना करने के बाद मुकाबले के लिए चेन्नई पहुंची है। वहीं लखनऊ की टीम अपने घरेलू दर्शकों के सामने दिल्ली कैपिटल्स को करारी मात देने के बाद चेन्नई पहुंची है।

दूसरी बार होगा चेन्नई-लखनऊ का आमना-सामना

चार बार की चैंपियन सीएसके की नजर जीत का खाता खोलने पर होगा। वहीं लखनऊ की टीम जीत चेन्नई को मात देकर जीत की पटरी पर बनी रहना चाहेगी।इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों की पिछले साल मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में भिड़ंत हुई थी। जिसमें केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम जीत दर्ज करने में सफल रही थी।

कैसी होगी चेन्नई की पिच? (CSK vs LSG Chennai Pitch Report)

चेन्नई की पिच हमेशा से स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती रही है। हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में भी स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिला था। उस मुकाबले में गिरे कुल 18 विकेट में से 11 स्पिनर्स के खाते में गए थे। ऐसा ही कुछ चेन्नई और लखनऊ के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में भी देखने को मिलेगा। पिच पर स्पिनर्स का दबदबा दिखेगा और मैच लो स्कोरिंग होगा।

आज कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम? (Chennai weather forecast today)

चेन्नई का मौसम आम तौर पर इस मौसम में गर्म और उमस वाला रहता है। ऐसा ही मौसम मैच के दौरान सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच के दौरान रहने की उम्मीद है। सोमवार को चेन्नई का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मैच के दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। जबकि 22 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। आसमान में थोड़े बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article