IPL 2023, CSK: 16.25 करोड़ के बेन स्टोक्स पर बड़ी खबर, धोनी के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 28, 2023, 07:39 PM IST

Ben Stokes, IPL 2023, CSK: एम एस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2023 में मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि उन्होंने जिस इंग्लिश ऑलराउंडर को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, वो शुरुआती आईपीएल चरण में गेंदबाजी नहीं कर सकेगा। हम बात कर रहे हैं दिग्गज अंग्रेज क्रिकेटर बेन स्टोक्स की।

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के शुरूआती चरण में चेन्नई सुपर किंग्स के विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में ही खेलेंगे। इस स्टार हरफनमौला को चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी में 16 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा था । वह पिछले सप्ताह भारत आ गए हैं और 31 मार्च से शुरू हो रहे इस सत्र के लिये अभ्यास शुरू कर दिया है।

CSK allrounder Ben Stokes not to bowl in first part of IPL 2023

बेन स्टोक्स (Instagram-CSK)

‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार घुटने की चोट से उबरे स्टोक्स शुरूआत में बल्लेबाज के तौर पर ही खेलेंगे । बायें पैर के घुटने में लगातार चोटों से परेशान स्टोक्स न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट में नौ ही ओवर डाल सके थे । इंग्लैंड को जून में आस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज श्रृंखला खेलनी है ।

End of Feed