क्रिकेट

IPL 2023: मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 26, 2023, 07:18 PM IST

गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मंगलवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ उनकी टीम की जीत के साथ ही एक बड़ी उपलब्धि एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर अपने नाम कर ली।

Image

हार्दिक पांड्या(साभार IPL/BCCI)

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या को आईपीएल में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी बहुत रास आ रही है। जब से उन्होंने गुजरात की कमान संभाली है उनके खेल में भी बहुत सुधार देखने को मिला है। बतौर खिलाड़ी हार्दिक कप्तानी करते हुए बेहद जिम्मेदार नजर आ रहे हैं और इसी दौरान टीम भी सफलता के नए मुकाम हासिल कर रही है। हार्दिक की कप्तानी में अपने डेब्यू सीजन में गुजरात ने खिताब अपने नाम करके इतिहास रच दिया। ऐसे में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन भी गुजरात मौजूदा सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को मुंबई इंडियन्स को अपने घर पर गुजरात ने मात दी और इसके साथ ही हार्दिक पांड्या ने अपने गुरु एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

हार्दिक पांड्या एमएस धोनी को पीछे छोड़कर आईपीएल में जीत प्रतिशत के मामले में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। कम से कम 20 मैच में टीम की कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की सूची में हार्दिक 75 प्रतिशत मैचों में जीत के साथ पहले पायदान पर हैं। उनकी कप्तानी में गुजरात ने 20 मैच में से 15 में जीत दर्ज की जबकि 5 में उनकी टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं एमएस धोनी वे 217 मैच में कप्तानी करते हुए 128 मैच में जीत दर्ज की थी। वहीं 88 मैच में उन्हें हार का सामना करन पड़ा। धोनी का बतौर कप्तान जीत प्रतिशत 58.99 का है।

आठवें पायदान पर पहुंच रोहित शर्मा

वहीं इस सूची में तीसरे पायदान पर काबिज सचिन तेंदुलकर ने 51 मैच में मुंबई की कप्तानी की और उसमें से 30 में जीत दर्ज की। जबकि 21 में हार का मुंह देखना पड़ा। सचिन का बतौर कप्तान जीत प्रदर्शन 58.82 रहा है। वहीं आठवें पायदान पर काबिज रोहित शर्मा 149 मैच में 83 में जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं 65 में हार का मुंह देखना पड़ा है। उंनका जीत प्रतिशत 56.08 है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article