Today in IPL 2023, MI vs RR Preview: आज का दूसरा मुकाबला मुंबई और राजस्थान के बीच, जानिए इस मैच की खास बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 30, 2023, 06:30 AM IST

IPL Match Today, MI vs RR: रोहित शर्मा के 36वें जन्मदिन के दिन मुंबई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आईपीएल में रविवार को होने वाले दूसरे मुकाबले में एक दूसरे से भिड़ंगी। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि इस मैच में कैसा है दोनों टीमों का संयोजन। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 के 42वें मैच में होगी मुंबई और राजस्थान के बीच भिड़ंत
  • मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा मुकाबला
  • मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा का है आज जन्मदिन

IPL 2023, MI vs RR Match Preview: खराब दौर से जूझ रही मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों को रोकने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। राजस्थान इस समय अंकतालिका में शीर्ष पर है जिसने चेन्नई सुपर किंग्स पर पिछले मैच में एकतरफा जीत दर्ज की। पिछले तीन में से दो मैच गंवाने के बावजूद संजू सैमसन की टीम हर विभाग में बेहतरीन फॉर्म में है।

MI vs RR, IPL 2023 Match Preview

मुंबई इंडियन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2023 मैच प्रीव्यू (साभार IPL/BCCI)

डेथ गेंदबाजी है मुंबई की चिंता का विषय

दूसरी ओर मुंबई की डेथ गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है जिसकी वजह से उसे पिछले दो मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा। पिछले सप्ताह वानखेड़े स्टेडियम पर हुए मैच में मुंबई के गेंदबाजों ने आखिरी पांच ओवरों में 96 रन देकर पंजाब को चमत्कारिक जीत दर्ज करने का मौका दिया। इसके अलावा गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी 24 गेंद में 70 रन दे डाले।

End of Feed