भारत और पाक टेस्ट में वीरेंद्र सहवाग की ख्वाहिश हुई थी पूरी, पाक के इस खिलाड़ी ने की थी मदद

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 19, 2023, 03:52 PM IST

IND vs PAK, Virender Sehwag: भारतीय टीम के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने भारत और पाकिस्तान मुकाबले के दौरान उनकी एक इच्छी पूरी हुई थी। इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उनकी मदद की थी। 2005 में खेले गए भारत-पाक टेस्ट मैच के दौरान सहवाग की यह इच्छा पूरी हुई थी। आइए जानते हैं आखिर वीरेंद्र सहवाग की क्या ख्वाहिश पूरी हुई थी।

IND vs PAK, Virender Sehwag: क्रिकेट का हर मैच रोमांच भरा रहता है, लेकिन जब मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीम हो तो उस मैच का रोमांच दोगुना हो जाता है। यह आज से नहीं, बल्कि कई सालों पहले से चलता आ रहा है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान अपनी एक ख्वाहिश को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 2005 को खेले गए टेस्ट मुकाबले में छक्का जड़ने में पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी ने उनकी मदद की थी। ब्रेकफास्ट विद चैम्पियन पर गौरव कपूर के साथ बात करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने खुलासा किया कि कैसे पाकिस्तान के कप्तान इंजमाम उल हक ने दानिया कनेरिया की गेंद पर छक्का जड़ने में मदद की थी।

Inzamam ul Haq, Virender Sehwag

वीरेंद्र सहवाग और इंजमाम उल हक। (फोटो- वीरेंद्र सहवाग और आईसीसी के ट्विटर से)

टेस्ट भी खेलते थे वनडे की तरह

वीरेंद्र सहवाग को आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। वे अक्सर टेस्ट मैचों में भी वनडे क्रिकेट की तरह बल्लेबाजी करते थे। 2005 में बेंगलोर में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान सहवाग के सामने गेंदबाजी के लिए दानिया कनेरिया आए थे। हालांकि, इंजमाम के पास लॉन्ग ऑन पर एक खिलाड़ी था। इसलिए सहवाग बड़ा शॉट नहीं खेल पर रहे थे।

End of Feed