क्रिकेट

Viral Video: जो रूट के इस शॉट ने सोशल मीडिया पर लगाई आग!

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 19, 2023, 05:02 PM IST

एशेज टेस्ट में जो रूट का बल्ला लगातार चल रहा है। पहली पारी में शतक जड़ने के बाद जब रूट दूसरी पारी में उतरे तो उन्होंने बल्लेबाजी की शुरुआत ही रिवर्स स्कूप शॉट से की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने पहली पारी में भी स्कॉट बोलैंड को रिवर्स स्कूप पर छक्का जड़ा था।

Image

जो रूट (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • जो रूट का शॉट हुआ वायरल
  • स्कॉट बोलैंड की गेंद पर खेला रिवर्स स्कूप
  • खूब सुर्खियां बटोर रहा है रूट का बेखौफ अंदाज

एशेज टेस्ट के हर दिन कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चौथे दिन भी जब खेल शुरू हुआ तो जो रुट के एक शॉट से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने चौथे दिन अपनी पहली ही गेंद पर पैट कमिंस को रिवर्स स्कूप खेला। टेस्ट क्रिकेट में बैजबॉल स्टाइल को मशहूर करने वाली इंग्लैंड टीम के इस बल्लेबाज ने बेखौफ बल्लेबाजी का परिचय दिया।

चौथे दिन रूट की बेखौफ बल्लेबाजी

चौथे दिन इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़ने के बाद इंग्लैंड को ऑली पोप के रुप में तीसरा झटका लगा। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे जो रूट एक अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर पैट कमिंस को रिवर्स स्कूप खेला, लेकिन मिस कर गए। उन्हें 5वीं गेंद पर सफलता मिली जब बोलैंड को उन्होंन इसी शॉट पर छक्का जड़ा।

उनके इस शॉट के कारण जो रूट सोशल मीडिया पर नंबर पर ट्रैंड कर रहे हैं। रूट ने पहली पारी के दौरान भी बोलैंड को रिवर्स स्कूप पर छक्का जड़ा था। उन्होंने पहली पारी में 152 गेंद पर 118 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसके दम पर इंग्लैंड ने पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा के 141 रन की पारी के दम पर 386 रन बनाए और इंग्लैंड ने 7 रन की बढ़त हासिल की।

दूसरी पारी में अर्धशतक से चूके

दूसरी पारी में जो रूट ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वह उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। उन्होंने 55 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए हैरी ब्रूक के साथ 52 रन की साझेदारी की।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article