हार्दिक पांड्या फिट घोषित होने के कुछ ही घंटों बाद हुए चोटिल, अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर

Hardik Pandya Out Of IND vs AFG ODI Series 2026: भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आई थी कि टीम के शीर्ष ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फिट हो गए हैं और उन्हें खेलने की इजाजत मिल गई है, लेकिन चंद घंटों बाद वो फिट चोटिल हो गए और अब अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Hardik Pandya Injury Update: भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या खेलने की स्वीकृति मिलने के कुछ घंटे बाद बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज से बाहर हो गए जब उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। पांड्या बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपनी पीठ की ऐंठन की चोट से उबरने के बाद खेलने की मंजूरी लेने गए थे। यह चोट उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए खेलते समय लगी थी। पता चला है कि नई चोट सीओई में आकलन के दौरान पूरे 10 ओवर की गेंदबाजी करने की वजह से लग सकती है।

injured again hardik pandya not to play in ind vs afg odi series

हार्दिक पांड्या फिर चोटिल हुए

अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला शनिवार को धर्मशाला में शुरू होगी। इसके बाद लखनऊ और चेन्नई में क्रमशः 17 और 20 जून को दो अन्य मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, "उन्हें ठीक होने में तीन हफ्ते लगेंगे इसलिए उनके वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज में खेलने की कोई संभावना नहीं है क्योंकि उनका रिहैबिलिटेशन पूरा नहीं हो पाएगा।"

End of Feed