INDW vs ZIMW, लाइव स्कोर: भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने शुक्रवार को यहां तीन मैच की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मंधाना इस श्रृंखला के साथ कप्तानी कार्यकाल की शुरुआत कर रही हैं। आज के मुकाबले में मध्यक्रम की बल्लेबाज निकी प्रसाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर रही हैं। भारत और जिम्बाब्वे की टीम पहली बार द्विपक्षीय श्रृंखला में एक-दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं।। स्मृति मंधाना पहली बार हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद फुल टाइम लीडर के तौर पर उतरेंगी। यह पहला मौका है जब जिम्बाब्वे की टीम भारत के खिलाफ बाइलेटरल सीरीज खेल रही है। भारतीय टीम एशिया कप और एशियन गेम्स जीतकर यहां पहुंची है जबकि जिम्बाब्वे की टीम सितंबर में वेस्ट इंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक पहली वनडे जीत के बाद यहां उतरी है। जिम्बाब्वे को इस फॉर्मेट में पहली जीत की तलाश है। इस फॉर्मेट में जिम्बाब्वे की टीम 18 मैच हार चुकी है।
भारत और जिम्बाब्वे लाइव स्कोर (साभार-X)
क्या कहती है रायपुर की पिच
रायपुर में अब तक केवल दो मेंस टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिनमें से आखिरी मैच इसी साल जनवरी में हुआ था, जब भारत ने न्यूजीलैंड के 208 रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी। पहले मैच से पहले, मंधाना ने बताया कि पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल लग रही है। रायपुर में आंशिक रूप से धूप रहने का अनुमान है, दिन में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जो शाम को गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा।
भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन-
भारत की प्लेइंग इलेवन: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़
जिम्बाब्वे महिला टीम: न्याशा ग्वानज़ुरा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, प्यारी बिज़ा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिक्वा (डब्ल्यू), मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, तेंडाई मकुशा, शार्ने मेयर्स
