क्रिकेट

INDW vs SAW Dream11 Prediction: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी परफेक्ट ड्रीम-11 टीम

INDW vs SAW Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India Women vs South Africa Women Playing: भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। इस मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम।

Image

भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच आज मुकाबला खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय महिला टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टीम।
  • तीन टी20 मैचों की सीरीज का आज आखिरी मुकाबला खेला जाएगा।
  • इस मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम।

INDW vs SAW Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India Women vs South Africa Women Playing X1: भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच आज रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज होगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमें नई रणनीति साथ उतरेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, दूसरा मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका। इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजर जीत पर है। इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज को 1-1 से ड्रॉ करना चाहेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार पारी खेली थी। जेमिमा रोड्रिग्स ने 30 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 53 रन बनाए थे, जबकि मंधाना ने 30 गेंदें पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रन बनाए थे। हालांकि, वे अर्धशतक से चूक गई थीं।

INDW vs SAW T20 Match, भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम

दिनांक: 09 जुलाई 2024

समय: 7: 00 PM

मैदान: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

भारत और दक्षिण अफ्रीका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: उमा छेत्री।

बल्लेबाज: लॉरा वोलावार्ट, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, तेजमिन ब्रिट्स, शेफाली वर्मा।

ऑलराउंडर: क्लो ट्रायोन, मारिजेन कैप, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार।

गेंदबाज: राधा यादव।

भारत और दक्षिण अफ्रीका कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: स्मृति मंधाना।

उप-कप्तान: मारिजेन कैप।

भारतीय महिला स्कॉड (Indian Womens Squads)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान) स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, रिचा घोष, डी हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, सजीवन सजाना, दीप्ति शर्मा, आशा शोभना, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, शबनम शकील, पूजा वस्त्रकार और राधा यादव।

दक्षिण अफ्रीका महिला स्कॉड (South Africa Womens Squads)

लॉरा वोलावार्ट (कप्तान), तेजमिन ब्रिट्स, मीके डि रिडर, सिनालो जाफ्ता, एनेके बॉश, नादिन डि क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मारिजेन कैप, सुने लुस, क्लो ट्रायोन, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, एलिज-मारी मार्क्स, नोनकुलुलेको मलाबा और तुमी सेखुखुने।

(*Disclaimer: भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article