INDW vs AUSW: मैच से पहले जानें कैसा रहा है वनडे में दोनों टीमों का रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला खेला जाना है। भारत के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है और इसे हर हाल में उसे जीतना होगा। यह वर्ल्ड कप का 13वां मुकाबला होगा। इस मुकाबले से पहले देखें कैसा है रिकॉर्ड्स।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें महिला विश्व कप 2025 के 13वें मैच में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए, जानते हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच महिला वनडे क्रिकेट का इतिहास कैसा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 1978 से अब तक कुल 59 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 48 मैच अपने नाम किए। वहीं, भारतीय टीम 11 मैच जीत सकी।

ind vs AUS

भारत और ऑस्ट्रेलिया (साभार-ICC)

दोनों देशों के बीच 8 जनवरी 1978 से 21 जुलाई 1993 तक कुल 9 मैच खेले गए। सभी मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे। भारतीय टीम ने 16 फरवरी 1995 को पहली बार ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 3 विकेट से अपने नाम किया था।

End of Feed