धाकड़ ऑलराउंडर को है भरोसा, जल्दी खत्म होगा महिला टीम का आईसीसी खिताब का सूखा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 19, 2024, 06:04 PM IST

भारतीय महिला टीम की धाकड़ ऑलराउंडर स्नेह राणा को भरोसा है कि उनकी टीम जल्दी ही आईसीसी खिताब का सूखा खत्म करने में सफल होगी।

मुंबई: स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा का कहना है कि रोहित शर्मा एंड कंपनी के हाल में टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने से भारतीय महिला टीम को भरोसा मिला है कि वे अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने की मुहिम जारी रखेंगे। भारतीय टीम शुक्रवार से श्रीलंका में शुरू हो रहे महिला एशिया कप में फिर खिताब बरकरार रखने की दावेदार है और टीम की असली परीक्षा अक्टूबर में टी20 विश्व कप और अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में होगी।

Sneh Rana

स्नेह राणा( साभार BCCI Women)

रोहित शर्मा की टीम को लगे खिताबी जीत के लिए 10 साल

स्नेह राणा ने शुक्रवार को पीटीआई से कहा,'अगर आप पिछले दो-तीन साल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन देखो तो टीम अपना सर्वश्रेष्ठ कर रही है। आईसीसी ट्रॉफी जीतने की बात करें तो पुरुष टीम का उदाहरण देखिये, उन्हें ट्रॉफी जीतने में लगभग 10 साल लगे। वे लंबे समय से मेहनत और तैयारी कर रहे थे। कुछ बड़ा हासिल करना है तो यह रातोंरात नहीं होगा। इसमें समय लगेगा। इसके लिए काफी संघर्ष और बलिदान लगेगा। लेकिन अंत में हम ऐसा करेंगे।'

End of Feed